फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सरोरा के ग्रामीण करेंगे लोकसभा चुनाव का बहिष्कार

सरोरा के ग्रामीण करेंगे लोकसभा चुनाव का बहिष्कार

Mon, 11 Mar 2019 01:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
सरोरा के ग्रामीण करेंगे लोकसभा चुनाव का बहिष्कार
दोघट (बागपत)। तवेला गढ़ी गांव के मजरा सरोरा में ग्रामीणों की बैठक में ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों पर गांव के विकास की अनदेखी करने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने कहा कि वह चुनाव का बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि तवेला गढ़ी गांव के मजरा सरोरा में तीन सौ से अधिक मतदाता हैं। गांव की आबादी छह सौ के लगभग है। यह गांव बागपत, मेरठ, मुजफ्फरनगर की सीमा पर राष्ट्रीय राजमार्ग मेरठ-करनाल के किनारे बसा है। बागपत लोकसभा व छपरौली विधान सभा में आने वाले इस गांव पर विधायक व सांसद की नजर नहीं पड़ती है। गांव में जर्जर बिजली की लाइनें, पेयजल सुविधा, चिकित्सा, गांव के बाहर यात्री शेड तक नहीं बनवाया। सरकारी सुविधाओं से यह गांव के लोग वंचित है, शीघ्र ही एक सभा होगी। निर्णय लिया कि लोकसभा चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा। ग्रामीणों ने जिला पंचायत उप चुनाव का भी बहिष्कार किया। इसकी अध्यक्षता रमेश सिंह ने की। संचालन ब्रजपाल सिंह ने किया। इसमें दुष्यंत, ओमवीर, रोहताश, विनोद, गोल्डी, पवन कुमार, राकेश, ब्रजपाल, मुनेश, कृष्णपाल, वीर सिंह, प्रभु सिंह, बिजेंद्र, मुकेश, गौरव आदि मौजूद रहे। ग्राम प्रधान राजीव कुमार ने बताया कि चुनाव बहिष्कार का मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed