{"_id":"5c7add5cbdec224c807190ea","slug":"131551555932-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना परिषद कार्यालय पर दूसरे दिन भी किसानों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना परिषद कार्यालय पर दूसरे दिन भी किसानों ने किया हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। समय पर पर्चियां न भेजने से आक्रोशित किसानों ने दूसरे दिन शनिवार को बड़ौली रोड स्थित गन्ना परिषद कार्यालय में जमकर हंगामा किया। किसानों का आरोप था कि योगी सरकार में प्रशासनिक अफसर लापरवाह हो गए हैं, बार-बार शिकायत करने के बाद भी किसानों की समस्या का कोई समाधान नहीं हो रहा है।
शनिवार को मलकपुर, सिनौली, बड़ौली, सिरसली, बरनावा, जौहड़ी, हिलवाड़ी सहित कई गांव के किसान गन्ना परिषद कार्यालय पर पहुंचे और हंगामा किया। किसानों का कहना था कि योगी सरकार में किसानों का जमकर शोषण किया जा रहा है। पहले चीनी मिल द्वारा सामान्य प्रजाति की पर्चियां नहीं भेजी जाती थी, अब अगेती प्रजाति की पर्चियां भेजने में आनाकानी की जा रही है। जब कोई किसान समस्या को लेकर कार्यालय पर पहुंचता है उन्हें अधिकारी व कर्मचारी नहीं मिलते। इससे किसानों की परेशानियां बढ़ रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो किसान एकजुट होकर प्रदेश सरकार के खिलाफ आंदोलन शुरू कर देंगे। हंगामा करने वालों में अशोक, प्रवेंद्र, सुभाष, मामचंद, हरवीर, शौकेंद्र, राजवीर, प्रवीण, अनिल, धर्मवीर शामिल रहे।