{"_id":"5c44ca38bdec222b6e16bc0f","slug":"131548012088-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्ञान सरोवर पब्लिक स्कूल की टीमें बनीं चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्ञान सरोवर पब्लिक स्कूल की टीमें बनीं चैंपियन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट/दाहा (बागपत)। निरपुड़ा गांव के आर्य समाज मंदिर में बालिकाओं की खो खो प्रतियोगिता हुई। इसमें सीनियर और जूनियर वर्ग में ज्ञान सरोवर पब्लिक स्कूल की टीमें विजयी रहीं। इस प्रतियोगिता देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लगी रही।
निरपुड़ा की ग्राम प्रधान मुनेश देवी ने फीता काटकर खो खो प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं होती रहनी चाहिए। बालिकाओं को भी खेलों में बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए। खेलों में भी अच्छा भविष्य है। बेटियां देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी परचम लहरा रही है। प्रतियोगिता में 20 स्कूलों की टीमों ने भाग किया। सीनियर वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में ज्ञान सरोवर पब्लिक स्कूल ने की ए टीम ने प्रथम और बी टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में ज्ञान सरोवर पब्लिक स्कूल की टीम प्रथम और दयानंद विद्या मंदिर दाहा की टीम द्वितीय स्थान पर रही। विजेता टीम को मुख्य अतिथि अंजू शर्मा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसमें रेफरी सतेंद्र राठी, अंकित मेहरा, अंकित प्रजापति और जोनी, शुभम रहे। इस मौके पर भोल्लर सिंह, मास्टर हरपाल, बिजेंद्र, डॉ. इकबाल, अशोक, विनोद, ओमवीर, निश्चय राणा, कुलदीप, राम कुमार, सविता आर्य, नीतू, राखी, सविता, सरला, अशोक, पप्पू, किरण पाल आदि मौजूद रहे।