फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   कॉलेज पहुंचने पर शूटर को किया सम्मानित

कॉलेज पहुंचने पर शूटर को किया सम्मानित

Thu, 27 Dec 2018 01:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Dec 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
कॉलेज पहुंचने पर शूटर को किया सम्मानित
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में बुधवार को आयोजित समारोह में केरल में हुई 62वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले कॉलेज के छात्र को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।

समारोह का शुभारंभ डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी, मैनेजर विक्रम तोमर, प्रधानाचार्य राजीव तोमर और रणपाल ने किया। डायरेक्टर चौधरी ने बताया कि पढ़ाई के साथ-साथ कॉलेज के छात्र-छात्राएं खेलों के मैदान पर भी परचम लहरा रहे हैं। बताया कि केरल में 14 नवंबर से सात दिसंबर तक 62वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप चली। इसमेें कॉलेज के कक्षा 12वीं के छात्र अर्पित तोमर ने 10 मीटर एयर पिस्टल में दो स्वर्ण व एक सिल्वर पदक जीतकर जनपद मेें कॉलेज का नाम रोशन किया। विजेता शूटर का कॉलेज में स्वागत किया और उसे मेडल और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। संचालन रणपाल ने किया। इसमें योगेश राणा, प्रवीण राणा, सोमित, गौरव वर्मा, परमवीर, अलका, संगीता, मोनिका आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed