{"_id":"5bd4c004bdec2269360cae8f","slug":"131540669444-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पालियों में होगी परिषदीय स्कूलों की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पालियों में होगी परिषदीय स्कूलों की परीक्षा
Updated Sun, 28 Oct 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। परिषदीय स्कूलों में कक्षा एक से आठ तक के बच्चों की अर्द्धवार्षिक परीक्षा 29 अक्तूबर से शुरू होंगी। परिषदीय स्कूलों में परीक्षा दो पाली में होगी। बेसिक शिक्षा विभाग ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी है।
परिषदीय स्कूलों में कक्षा एक से आठ तक के बच्चों की अर्द्धवार्षिक परीक्षा सुबह साढे़ नौ बजे से शुरू होंगी और दोपहर 12 बजे तक चलेंगी। पहले दिन कक्षा छह की स्काउट गाइड के अलावा खेल एवं स्वास्थ्य विषय की परीक्षा होगी। इसके अलावा 30 अक्तूबर को कक्षा एक की हिंदी मौखिक, कक्षा दो की हिंदी और नैतिक शिक्षा मौखिक, कक्षा तीन, चार एवं पांच की हिंदी एवं नैतिक शिक्षा लिखित एवं मौखिक परीक्षा होगी।