{"_id":"5b957c72867a557ff47dd635","slug":"131536523378-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तलाब के पानी से घरों में आई दरारें, लोगों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तलाब के पानी से घरों में आई दरारें, लोगों में दहशत
Updated Mon, 10 Sep 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। कस्बे के अंबेडकर नगर में तालाब का पानी लोगों के घरों में घुसने से कई मकानों में दरारें आ गई। दो दर्जनों से अधिक मकानों में जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने जलनिकासी की मांग को लेकर प्रदर्शन और मुआवजे की मांग की है।
टटीरी गांव निवासी तेजपाल सिंह ने बताया कि तालाब के पानी भरने से उसके मकान के दो कमरे में दरारें आ गई है। फर्श भी पानी के कारण टूट गया। जिस कारण मकान कभी भी गिर सकता है। लक्ष्मण के मकान में भी दरारें आने से परिवार दहशत में है। मोहल्ले के जगपाल, सुरेंद्र, प्रदीप, ओमपाल, चरण सिंह, बेगराज, पीतम, गोपी, ईश्वर आदि के मकानों के आगे जलभराव होने से आवागमन प्रभावित हो गया है। इससे उन्हें काफी परेशानी का सामान करना पड़ रहा है।
दूसरी ओर कस्बे की भरभानिया पट्टी में भी तालाब का पानी राजू, बेगराज, वेदू, कंवर सिंह, अली शेर, सलाउद्दीन आदि के घरों के आगे पानी भरने से लोगों को परेशानी हो रही है। जलभराव के कारण लोगों को पलायन कर दूसरी जगह किराए पर रहने लगे है। दूसरी ओर कालूराम, रामकिशन, राजकुमार के मकान के अंदर पानी भर गया। लोगों ने प्रशासन से तालाब के पानी की निकासी की मांग की और मकान में हुए नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
बारिश से दो मकान गिरे, हजारों का नुकसान
अमीनगर सराय । सिंघावली अहीर गांव में शनिवार की रात में बारिश के चलते सत्ते पुत्र बुद्धु और सत्तार ठेकेदार पुत्र इस्लाम के मकान अचानक गिर गया। मकान में सो रहे परिवार के लोगों ने भागकर जान बचाई। मकान के मलबे के नीचे दबने से दोनों परिवारों को हजारों रुपयों का नुकसान हुआ है। पीड़ित परिवारों ने अधिकारियों से मुआवजे की मांग की है।