फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   अभियान का असर कम, लोगों के हाथों में नजर आ रही पॉलिथीन

अभियान का असर कम, लोगों के हाथों में नजर आ रही पॉलिथीन

Wed, 18 Jul 2018 01:08 AM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
अभियान का असर कम, लोगों के हाथों में नजर आ रही पॉलिथीन
बागपत। प्रशासन के अभियान का दुकानदारों पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। अभी भी खुलेआम लोगों को पॉलिथीन में सामान रखकर दिया जा रहा है। ठेले वालों से जब्त करने का कार्य भी हो रहा है, लेकिन इसकी रोकथाम नहीं हो रही है।
विज्ञापन

जिले में छोटे-बड़े व्यापारियों के पास पॉलिथीन का स्टॉक है। बिना किसी डर और भय के लोगों को इसमें सामान रखकर दिया जा रहा है। प्रशासनिक अफसर भी इससे अछूते नहीं है। वह भी दुकानों से इन्हीं पॉलिथीन में सामान ले जा रहे हैं। शहर के बाजारों में लोगों के हाथों में दुकानदार और व्यापारियों से लिए सामान को पॉलिथीन में रखकर दे रहे हैं। किसी भी समय निरीक्षण किया जाए तो हाथों में पॉलिथीन लटकी हुई जरूर मिलेगी। वहीं शहर के व्यापारियों ने बताया कि बाजार में अभी कपड़े वाली एक, आधा किलो, और 250 ग्राम वाली थैले नहीं आए है, इस कारण परेशानी बन रही है। ढाई किलो के थैले में सामान रखकर दिया जा रहा है जो लागत में नहीं आ रहा है। उन्होंने प्रशासन से इनकी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन

नगर पंचायत अमीनगर सराय और अग्रवाल मंडी टटीरी में भी नगर पंचायत की ओर से पॉलिथीन जब्त करने का अभियान चलाया। नगर पालिका बागपत के कर्मचारियों ने ईओ ललित कुमार आर्य के नेतृत्व में यह अभियान चलाया। ठेले और दुकानों से जब्त की। नगर पंचायत छपरौली ने भी पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान व्यापारियों से तीन किलो पॉलिथीन जब्त की और दुकानदारों से 500 रुपये का जुर्माना वसूला किया। इस दौरान लिपिक तहजूब, विशाल, सुधीर, नरेश, रविंद्र, अनुज, हरेंद्र, सुधीर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed