{"_id":"5b4cf24e4f1c1b49748b53bf","slug":"131531769422-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन कार्ड बनवाने के लिए तहसील पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन कार्ड बनवाने के लिए तहसील पर प्रदर्शन
Updated Tue, 17 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
राशन कार्ड बनवाने की मांग को लेकर सोमवार को जिवाना गुलियान गांव के ग्रामीणों ने तहसील में प्रदर्शन किया। इस दौरान उनकी आपूर्ति विभाग के आरओ और कर्मचारियों के साथ नोकझोंक हुई। बाद मेें उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई करने की मांग की।
सोमवार को ग्राम प्रधान के पति आदित्य सोलंकी के नेतृत्व मेें महिलाएं और पुरुष तहसील पहुंचे और नारेबाजी शुरू कर दी। प्रधान पति आदित्य सोलंकी ने कहा गांव में गरीब और असहाय लोगों के राशन कार्ड न बनने से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिन राशन कार्ड धारकों के कार्ड बने हैं, उनके राशन कार्ड पर पूरी यूनिट दर्ज नहीं की जा रही है, इससे उन्हें भूखमरी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा राशन डीलर अपनी मनमर्जी से किसी भी राशन कार्डधारक की यूनिट आधी दर्ज कर देते हैं, इस मनमानी को बर्दास्त नहीं किया जाएगा। बाद मेें एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की। इनमें ठाकुर शैलेंद्र सिंह, आसयीना, हेमंत कुमार, प्रताप, हसमत अली, कविंद्र, रूपी, सुरजीह, मुकेश, विपिन, सुनील, वीर सिंह आदि रहे।