{"_id":"5b2ab1ca4f1c1b634d8b79dd","slug":"131529524682-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरने पर बैठे शिव कुमार की हालत में सुधार नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरने पर बैठे शिव कुमार की हालत में सुधार नहीं
Updated Thu, 21 Jun 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। कस्बा टीकरी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को चालू कराने के लिए चल रहा धरना 16वें दिन भी जारी रहा। दूसरी तरफ धरने पर बैठे शिव कुमार की हालत में अभी तक कोई सुधार नहीं हुआ। सूचना देने के बाद भी किसी भी अधिकारी ने आंदोलनकारियों की सुध नहीं ली गई।
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार को जनता की कोई सुध नहीं है। सरकार का कोई भी प्रतिनिधि अभी तक कस्बावासियों के बीच नहीं पहुंचा है। इससे धरनारत लोगों में आक्रोश व्याप्त हो रहा है। लोगों ने कहा सरकार लोगों की परीक्षा न ले, वरना चिंगारी को आग का शोला बनते देर न लगेगी। सैकड़ों की संख्या में लोग धरनास्थल पर जुट रहे हैं। धरने बैठे शिव कुमार की हालत में अभी तक कोई सुधार नहीं हुई है। चिकित्सक उसका इलाज कर रहे हैं। धरना पर मास्टर महेंद्र सिंह राठी, शिवकुमार राठी, अमरजीत राठी, प्रमोद राठी, रमेश भगत, संदीप शर्मा, हीरालाल, सौरव शाका, विजय राठी, किरण पाल कश्यप, इलम सिंह, इकबाल सिंह, बादल सिंह, फेरू सिंह, अमित आर्य, रेखा, फूलो, राजेश आदि उपस्थित रहे।