{"_id":"5b1054d94f1c1b936e8b5c73","slug":"131527796953-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौने दो सौ करोड़ का लेन-देन हुआ प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौने दो सौ करोड़ का लेन-देन हुआ प्रभावित
Updated Fri, 01 Jun 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
बागपत। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर राष्ट्रीयकृत बैंकों में विभिन्न मांगों को लेकर दो दिन की हड़ताल में लगभग पौने दो सौ करोड़ का लेनदेन बाधित हुआ है। हड़ताल से उपभोक्ताओं को परेशानी हुई है। मांग पूरी न होने पर कर्मचारियों ने फिर आंदोलन की चेतावनी दी है।
बृहस्पतिवार को भी बैंक के कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर हड़ताल पर रहे। बैंकों पर ताले लटके रहे। इससे उपभोक्ताओं को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। एटीएम से भी निकासी नहीं हो सकी। कर्मचारियों ने बताया कि नोट बंदी के दौरान उन्होंने जो अतिरिक्त कार्य किया था उसका भुगतान अभी तक नहीं हुआ है। बैंकों में दूसरे राज्यों से कर्मचारी बुलाकर उन्हें तैनात करने की तैयारी चल रही है। इसका कर्मचारी विरोध कर रहे हैं। बैंकों में किसी भी तरह का कामकाज नहीं हुआ है। उपभोक्ता भी बैंकों के बाहर चक्कर काटते नजर आए। प्रभारी एलडीएम बसंत कुमार मिश्रा ने बताया कि हड़ताल से दो दिन में पौने दो सौ करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ है। शुक्रवार से सभी बैंक अपने यथावत समय पर खुलेंगे। बैंकों में हड़ताल के चलते एटीएम पर भी ताला लटका रहा।