{"_id":"5b0867ff4f1c1bda6e8b4a0b","slug":"131527277567-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन की दुकानों का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन की दुकानों का किया निरीक्षण
Updated Sat, 26 May 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राशन की दुकानों का किया निरीक्षण
बागपत। बरेली के डिप्टी कमिश्नर फूड राजन गोयल ने छपरौली ब्लाक के किरठल और रमाला गांव में राशन की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। ग्रामीणों से राशन के बारे में जानकारी ली। पीओएस (प्वाइंट ऑफ सैल) से उपभोक्ताओं को दिए जा रहे सामग्री के बारे में पूछताछ की।
शुक्रवार को बरेली के डिप्टी कमिश्नर फूड राजन गोयल टीम के छपरौली ब्लॉक के किरठल गांव पहुंचे गए। वहां पर उन्होंने राशन की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। उपभोक्ताओं से वितरण की जानकारी ली। उन्होंने लोगों से पूछा की समय पर राशन मिल रहा है या नहीं। ग्रामीणों ने जवाब दिया यहां पर समय पर राशन वितरण हो रहा है। किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं है। इक्का-दुक्का लोगों ने परेशानी बताई। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से अपील की राशनकार्ड में जितनी भी यूनिट है वह सभी को आधार कार्ड से लिंक कराए। परिवार के मुखिया का आधार कार्ड बैंक से लिंक होना सबसे ज्यादा जरूरी है। कोटेदार को भी निर्देशित किया उपभोक्ताओं को परेशानी नहीं होनी चाहिए। उसके बाद उन्होंने रमाला गांव पहुंचकर कोटेदार की दुकान का निरीक्षण किया। यहां पर भी उन्हें कोई बड़ी कमी नहीं मिली। राशन डीलर और उपभोक्ताओं दिशा निर्देश दिए। उनके साथ एआरओ रीतेश, किशोर, जितेंद्र रहे। उधर जिला आपूर्ति अधिकारी चमन शर्मा ने कहा कि बरेली के डिप्टी कमिश्नर ने किरठल और रमाला में स्थित कोटे की दुकानों का निरीक्षण किया।