फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बारिश से पहले कराई जाए नालों की सफाई

बारिश से पहले कराई जाए नालों की सफाई

Fri, 25 May 2018 01:24 AM IST
Updated Fri, 25 May 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
बारिश से पहले कराई जाए नालों की सफाई
दोघट (बागपत)। नगर पंचायत टीकरी में बोर्ड बैठक में विकास कार्यों को लेकर चर्चा की गई और बारिश से पहले नालों की सफाई कराने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

चेयरमैन सोमपाल राठी की अध्यक्षता और ईओ ललित कुमार आर्य के संचालन में बोर्ड बैठक में बताया गया कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा मिशन योजना में परिवार को पांच लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा लाभ मिलता है। इस योजना के अंतर्गत आवासविहीन, बेसहारा, दिव्यांग, भूमिहीन, मजदूर, गरीब, अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग परिवारों को लाभ मिलेगा, इसका सर्वे नगर पंचायत के वार्ड सभासदों, कर्मचारियों द्वारा कराया जाएगा। चेयरमैन ने कहा कि बारिश से पहले कस्बे के सभी नालों की सफाई कराई जाए। प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने पर भी विचार किया। इसमें वरिष्ठ लिपिक अशोक कुमार, ईश्वर सिंह, सचिन रुहेला, रोहित, अंकित, पूनम देवी, अमरेश, प्रवेश, राजीव, राहुल, बिंदर, संजीव, रामबीरी, सोहनवीरी, राहुल राठी, राजपाल सभासद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed