फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   हिंडन नदी क्षेत्र से हटवाएं जाएंगे अवैध कब्जे : मंडलायुक्त-Meerut

हिंडन नदी क्षेत्र से हटवाएं जाएंगे अवैध कब्जे : मंडलायुक्त-Meerut

Sun, 06 May 2018 02:20 AM IST
Updated Sun, 06 May 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
हिंडन नदी क्षेत्र से हटवाएं जाएंगे अवैध कब्जे : मंडलायुक्त-Meerut
हिंडन नदी क्षेत्र से हटवाएं जाएंगे अवैध कब्जे
विज्ञापन

मेरठ/बागपत
मंडलायुक्त डॉ. प्रभात कुमार ने कहा कि हिंडन के खोए हुए स्वरूप को वापस लाने में सभी का सहयोग जरूरी है। नदी क्षेत्र की जमीन से अवैध कब्जे हटवाएं जाएंगे। पौधरोपण किया जाएगा। किसानों को जैविक खेती के लिए प्रोत्साहित करेंगे। जिससे किसानों को लाभ मिलेगा, लोगों को शुद्ध खाद्य वस्तु मिलेगी। साथ ही हिंडन तट के गांवों में चौपाल लगाई जाएंगी।
शनिवार को मंडलायुक्त डॉ. प्रभात कुमार पुरा गांव में स्थित हिंडन नदी की सफाई व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे। इसके बाद गेस्ट हाउस में पुरा, रासना, नारंगपुर, कल्याणपुर, उकसिया, रसूलपुर व कैथवाड़ी सहित विभिन्न गांवों के ग्रामीण, प्रधान और मेरठ-बागपत के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि हिंडन को निर्मल बनाने का जो अभियान चलाया है, उसका असर दिखाई देना शुरू हो गया है। हिंडन से जलकुंभी को काफी हद तक निकाल दिया है। अभियान को अंतिम छोर तक पहुंचाया जाएगा। इस कार्य में आम आदमी से लेकर गांव के गण्यमान्य लोगों तक के सहयोग की अपेक्षा है। प्रशासन केवल उपकरण मुहैया करा सकता है, लेकिन लोगों का सहयोग इसमें सबसे ज्यादा जरूरी है। उन्होंने कर्मचारियों को भी आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान एडीएम लोकपाल सिंह, प्रभारी सीडीओ हुब लाल, बीडीओ कृपाल सिंह, एडीओ पंचायत सुधीर चौहान, सराय चेयरमैन मांगेराम यादव, निर्मल हिंडन अभियान के सदस्य रमन त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन


सहयोग मिल रहा लगातार
हिंडन अभियान में पुरा महादेव के आसपास के गांवों के लोग पूरा सहयोग कर रहे हैं। इसके लिए रोज भंडारा किया जा रहा है। जिसका प्रशासन कोई इंतजाम नहीं कर रहा है। इसकी कमान ग्रामीणों ने ही उठा रखी है। शनिवार को व्यवस्था रासना, लाहौरगढ़ व मिर्जापुर गांव के लोगों ने मिलकर की। आयुक्त ने आह्वान किया है कि इसी तरह का सहयोग इस अभियान को सफलता के शिखर तक पहुंचाएगा। उन्होेंने ट्वीट कर भी इसका जिक्र किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुढ़ाना में अभियान शुरू
हिंडन मित्र रमन त्यागी ने बताया कि बुढ़ाना के अधिशासी अधिकारी ओम गिरी, बुढ़ाना नगर पालिका के कर्मचारी, कस्बे के नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ताओं व निर्मल हिंडन की टीम ने मिलकर हिंडन सफाई का कार्य प्रारंभ किया। घाट भी साफ होगा। 300 लोगों की टीम ने नदी में उतरकर सफाई का कार्य प्रारंभ किया। इस दिन राजीव त्यागी, सचिन कुमार, शुभम कौशिक, अनुभव राठी, अमरीष त्यागी, रासना, मिर्जापुर, लाहौरगढ़, पुरा गांव के लोग भी मौजूद रहे।

खास बातें:
कमिश्नर ने कहा, हिंडन की स्वच्छता के लिए सभी का सहयोग जरूरी
पोधरोपण किया जाएगा, नदी किनारे के गांवों में लगेगी हिंडन चौपाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed