{"_id":"5ae628974f1c1b3c0a8b7226","slug":"131525033111-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवा में चैंपियन बनी कबड्डी टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवा में चैंपियन बनी कबड्डी टीम
Updated Mon, 30 Apr 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)।
गोवा में आयोजित नेशनल यूथ गेम्स में चौगामा कबड्डी एकेडमी दाहा के अंडर-13 टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं एकेडमी की टीम बी तृतीय रही। गांव लौटने पर ग्रामीणों ने खिलाड़ियों का स्वागत किया।
एकेडमी के कोच अशोक कुमार ने बताया कि 25 से 27 अप्रैल तक गोवा में चले नेशनल यूथ गेम्स में एकेडमी की अंडर-13 कबड्डी टीम ने यूपी की तरफ से भाग लिया। एकेडमी की टीम ने फाइनल मुकाबले में वेस्ट यूपी की टीम को पराजित कर चैंपियनशिप जीती। टीम ने सभी मैचों में बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस टीम में गौरव, मयंक, आदित्य, अमन राणा, विकास मलिक, शुभम, अंकुश शामिल रहे। एकेडमी की टीम बी ने भी प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस टीम में घनश्याम, हर्षित, हर्ष, सौरव, अजीत, रितिक, तनिष्क आदि रहे। रविवार को दाहा गांव में पूर्व प्रधान के आवास पर विजेता कबड्डी खिलाड़ियों का से स्वागत किया। इसमें पूर्व प्रधान चरण सिंह, पंकज, नाहर सिंह, इंद्रपाल, कालू राम, अमरपाल, जितेंद्र, सुधीर, पप्पन राणा, संदीप आदि रहे।