{"_id":"5ae22aec4f1c1b350b8b6b65","slug":"131524771564-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों का पूरा गन्ना खरीदा जाएगा : एसपी सिंह बघेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों का पूरा गन्ना खरीदा जाएगा : एसपी सिंह बघेल
Updated Fri, 27 Apr 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमीनगर सराय (बागपत)। प्रदेश के पशुधन, लघु सिंचाई एवं मत्स्य विभाग मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ आम आदमी तक पहुंचना चाहिए। किसानों का पूरा गन्ना खरीदा जाएगा, भुगतान मिलेगा और पशुओं का टीकाकरण पूरा कराया जाएगा। अधिकारी जनसमस्या को गंभीरता से सुने और उनका समाधान करें। सरकार की मंशा आमजन की समस्याओं का समाधान करने की है।
बृहस्पतिवार की रात में स्वराज ग्राम अभियान के अंतर्गत पुरा गांव में जिला प्रभारी मंत्री एसपी सिंह बघेल ने चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की धरातल पर स्थिति जानी। जनता की शिकायतें सुनीं और अधिकारियों से जवाब तलब भी किए । इस दौरान बिजली, पानी, पेंशन, जमीन और शौचालय से जुड़ी समस्याओं का मौके पर निस्तारण कराया। उन्होंने कहा कि योजनाओं का अच्छे से क्रियान्वयन होना चाहिए। जन कल्याणकारी योजनाएं जन-जन तक पहुंचनी चाहिए। अंतिम पात्र व्यक्ति तक सरकार की योजना पहुंचनी चाहिए। इस दौरान बागपत के विधायक योगेश धामा ने क्षेत्र की कई समस्याओं के विषय में जानकारी दी। इस दौरान जिलाध्यक्ष संजय खोकर, एडीएम लोकपाल सिंह, सीएमओ डॉ सुषमा चंद्रा, एसडीएम अन्नपूर्णा गर्ग, डीडीओ हूब लाल, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजपाल सिंह, डीआरडीए के परियोजना निदेशक एमएल पटेल मौजूद रहे।
कई विभागों के अफसरों पर होगी कार्रवाई
अमीनगर सराय। चौपाल में कई विभाग के अधिकारी नहीं पहुंचे, जिन पर कार्रवाई की तैयारी है। प्रभारी मंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा कि आम जन की समस्याओं पर ध्यान नहीं लगाने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पुरा में ही किया रात्रि विश्राम
अमीनगर सराय। प्रभारी मंत्री ने पुरा गांव में ही रात्रि विश्राम किया। क्षेत्र के विषय में जानकारी ली। इस दौरान ऐतिहासिक पुरा महादेव मंदिर की जानकारी ली।