{"_id":"5adb97e74f1c1be2798b5802","slug":"131524340711-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैथ प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैथ प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित किए
Updated Sun, 22 Apr 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में शनिवार को मैथ प्रतियोगिता का आयोजन किया । इसमें छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। विजेताओं को ट्राफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
इस प्रतियोगिता का शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. आरपीएस तोमर, सचिव डॉ. मनीष तोमर और प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने किया। सचिव डॉ. मनीष तोमर ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में भाग लेने से बच्चों का मानसिक व बौद्धिक विकास होता है। प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने बताया कि साइंस क्वीज में प्रथम स्थान पर ब्लू हाउस से मीलिन्द, शिवांक, हिमांशी, मानव, कुनाल, द्वितीय स्थान पर रेड हाउस से स्वीकृति, खुशी, शुगन, पायल, कुमकुम, तृतीय स्थान पर येलो और ग्रीन हाउस से संयुक्त रूप से रही। मैथ क्वीज मेेें प्रथम स्थान पर ब्लू हाउस से श्रृष्टी, आर्यन दांगी, अर्पित, प्रियम, द्वितीय स्थान पर ग्रीन हाउस से रियांशी, रिया, अंकुर, तृतीय स्थान पर यैलो हाउस से आस्था, अंशिका, वंश रहे। विजेताओं को अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. आरपीएस तोमर और सचिव डॉ. मनीष तोमर ने ट्राफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इसमें रमा, विनय, कोमल, प्रवीण, अंकित, राजेश, रवि, रविंद्र, पूजा, अनुराधा आदि का योगदान रहा।