{"_id":"5ad101894f1c1ba67f8b4629","slug":"131523646857-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकरी बिजली घर में असारा फीडर की मशीन खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकरी बिजली घर में असारा फीडर की मशीन खराब
Updated Sat, 14 Apr 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली न आने से किसानों को हो रही है परेशानी
दोघट। टीकरी बिजली घर में असारा फीडर की मशीन तीन दिन से खराब पड़ी है। बिजली न आने से तीन गांवों में नलकूप बंद पड़े हैं। किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने चेतावनी दी कि दो दिन में बिजली व्यवस्था सुचारू नहीं की गई तो आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
किसानों ने बताया कि टीकरी बिजली घर में तीन दिन पूर्व असारा फीडर की मशीन खराब हो गई थी। इस फीडर से सूजती, टीकरी, असारा के जंगल में नलकूपों को विद्युत सप्लाई की जाती है। तीन दिनों से बिजली न आने के कारण नलकूप नहीं चल रहे हैं। इस समय गन्ने की फसल को पानी की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। पानी न मिलने से फसल सूखने लगी हैं। किसान परेशान घूम रहे हैं। किसानों ने कई बार विद्युत निगम के अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दो दिन में मशीन ठीक कराकर बिजली सुचारू नहीं की गई तो किसान आंदोलन करने को मजबूर होंगे। चेतावनी देने वालों में जगपाल शर्मा, राजवीर, सुखवीर, इलमचंद, प्रहलाद, जगपाल राठी आदि शामिल रहे।