{"_id":"5ace643c4f1c1b4a3e8b49ab","slug":"131523475516-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों का ब्लाक दफ्तर पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों का ब्लाक दफ्तर पर प्रदर्शन
Updated Thu, 12 Apr 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
हिलवाड़ी और रूस्तमपुर गांव के ग्रामीणों ने बुधवार को ब्लाक कार्यालय में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने गांवों मेें विकास कार्य चालू करने और जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की।
ग्रामीणों ने कहा उनके गांव बड़ौत ब्लाक के अंतर्गत पड़ता है, लेकिन गांव में न तो विकास कार्य सही ढंग से हो रहे हैं और न ही ग्रामीणों को जलभराव की समस्या से निजात मिल पा रही है। पानी निकासी न होने के कारण दोनों गांवों में लोग जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। गांवों में संक्रामक रोग फैलने की आशंका बनी हुई है। विकास कार्य लगभग ठप पड़े हैं, लेकिन बार-बार शिकायतों के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। इस दौरान उनकी ब्लाक कर्मचारियों से नोकझोंक हुई। बीडीओ प्रेमचंद ने कहा बीमार होने के कारण पिछले एक सप्ताह से अवकाश पर हूॅं। कार्यालय में आते ही गांव में सचिवों को भेजकर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करा दिया जाएगा। इनमें पुष्पेंद्र, अजय, सुनील, प्रमोद, राकेश, धर्मेंद्र, अजेंद्र, रूपेंद्र, आकाश, संजय आदि रहे।