{"_id":"5a85df194f1c1b8f268ba229","slug":"131518722841-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काली पट्टी बांधकर किया विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काली पट्टी बांधकर किया विरोध प्रदर्शन
Updated Fri, 16 Feb 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
बिनौली के सीएचसी अधीक्षक डॉ. अतुल बंसल के खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज करने के विरोध में सीएचसी बड़ौत के स्वास्थ्यकर्मियों ने बाजू पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन कर काम किया और चेतावनी दी कि यदि मुकदमा वापस नहीं लिया तो हड़ताल शुरू करेंगे।
सीएचसी अधीक्षक बड़ौत मुकेश उपाध्याय के नेतृत्व में सीएचसी के चिकित्सक और कर्मचारी एकत्रित हुए और उन्होंने बाजू पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा बिनौली सीएचसी अधीक्षक डॉ. अतुल बंसल के खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उसे वापस लिया जाए और शेखपुरा के प्रधान के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने काली पट्टी बांधकर कार्य किया। इसमें डॉ. अलोक रंजन, डॉ. राजीव त्यागी, डॉ. वीपी सिंह, डॉ. अंजिका खान, ओमवीर मलिक, धर्मेंद्र वेदवान, लोकेश शर्मा, एमसी जेेसवाल, उदयवीर मलिक, मनोज, इसरार, आरिफ आदि रहे।