{"_id":"5a5bab614f1c1b7b268b4721","slug":"131515957089-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडेंट जारी नहीं तो करेंगे मार्ग जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंडेंट जारी नहीं तो करेंगे मार्ग जाम
Updated Mon, 15 Jan 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। निरपुड़ा गांव स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में गन्ना समस्या को लेकर किसानों की पंचायत हुई। इसमें निर्णय लिया यदि चार दिन में खतौली चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्रों पर सामान्य प्रजाति के गन्ने की पर्चियों का इंडेंट जारी नहीं किया गया तो 19 जनवरी को भड़ल में बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग जाम किया जाएगा।
इस पंचायत की अध्यक्षता करते चौधरी महेंद्र सिंह ने कहा कि गांव में खतौली चीनी मिल के तीन गन्ना क्रय केंद्र हैं। तीनों गन्ना क्रय केंद्रों पर सामान्य प्रजाति के गन्ने की पर्चियों का इंडेंट बहुत कम दिया जा रहा है। जिस कारण खेतों में गन्ना खड़ा हुआ है और किसान परेशान हैं। गांव में अभी तक 60 प्रतिशत किसान गेहूं की बुवाई तक नहीं कर पाए है। निर्णय लिया गया कि सोमवार को डीएम , एसडीएम बड़ौत, गन्ना समिति बुढ़ाना के सचिव और डीसीओ मुजफ्फरनगर को ज्ञापन सौंपे जाएंगे। मार्ग जाम किया जाएगा। संचालन मास्टर मांगेराम ने किया। इसमें पूर्व प्रधान महीपाल सिंह, नहार सिंह दरोगा, चौधरी यशपाल सिंह, ओमपाल सिंह, हरपाल सिंह, गजे सिंह उपस्थित रहे।
प्याऊ पर होगी किसान पंचायत
दोघट । चौगामा प्याऊ पर 16 जनवरी को गन्ना सहित अन्य समस्याओं को लेकर होने वाली किसानों की पंचायत होगी। चौगामा नहर की निर्माण पूरा कराने, बढ़ाई गई विद्युत दरों को वापस लेने, बकाया गन्ना भुगतान मय ब्याज के अविलंब कराने, गन्ने की पर्चियों का इंडेंट भेजने आदि मुद्दों पर मंथन होगा। इस मौके पर किसान आनंद पाल मुखिया, ब्रजपाल, ऋषिपाल, महावीर ने कहा कि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।