{"_id":"5a5a626d4f1c1ba53f8b4b5c","slug":"131515872877-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षुओं को बांटे प्रमाण पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षुओं को बांटे प्रमाण पत्र
Updated Sun, 14 Jan 2018 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। प्रधानमंत्री कौशल केंद्र पर एंपावेर प्रगति कंपनी ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्रों का वितरण किया। मुख्य अतिथि नगर चेयरमैन राजूद्दीन एडवोकेट और सराय चेयरमैन डॉ. मांगेराम यादव रहे। उन्होंने स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सभी प्रशिक्षुओं को रोजगार प्राप्त कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्रशिक्षण प्राप्त कर युवा अपना व्यवसाय कर आत्मसम्मान के साथ प्रगति कर सकते हैं। किसी पर भी निर्भर रहने की जरूरी नहीं है। एडवोकेट देवेंद्र आर्य, अवर अभियंता विपिन त्यागी ने भी बच्चों को संबोधित कर कहा जीवन में आगे बढ़ने के लिए परिश्रम की जरूरत होती है। परिश्रम ही जीवन की कुंजी होती है। सभी मुख्य अतिथियों को सम्मानित किया । प्रबंधक नितिन सिरोही ने बताया कि डीटीएच, वेयर हाउस, कोरियर डिलीवरी, मोबाइल रिपयेरिंग, रिटेल ट्रेनी के प्रमाण पत्र वितरित किए। इसमें दीपक मलिक, मुकेश, वेदव्रत, नवनीत, प्रदीप, बिजेंद्र, दुष्यंत, पिंकी, पूजा, आदिति मौजूद रहे।
विज्ञापन