{"_id":"5a381aa44f1c1bc45b8bcd35","slug":"131513626276-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीओ ओर वीडीओ का उत्पीडन बंद नहीं हुआ तो करेंगे आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीओ ओर वीडीओ का उत्पीडन बंद नहीं हुआ तो करेंगे आंदोलन
Updated Tue, 19 Dec 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। बागपत खंड विकास कार्यालय में ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारी एकत्र हुए और समन्वय समिति का गठन किया । इसके अध्यक्ष प्रमोद कुमार और जिला मंत्री कृष्ण कुमार बनाया । इसमें वक्ताओं ने कहा शौचालय निर्माण के नाम, मनरेगा योजनांतर्गत अनावश्यक दबाव बनाकर कार्य कराने और इसके बाद जांच के नाम पर किए जा रहे उत्पीड़न से एडीओ और वीडीओ परेशान हैं। इस पर रोक लगाई जाए। राज्य वित्त आयोग से कराने वाले निर्माण कार्यों के विषय में स्पष्ट शासनादेश उपलब्ध कराने, वसूली कार्रवाई बंद की जाए, समाचार पत्रों में कर्मचारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई को प्रकाशित करने पर रोक लगाने की मांग। इसमें निर्णय लिया यदि उत्पीड़न बंद नहीं किया तो आंदोलन होगा। उन्होंने सीडीओ चांदनी सिंह को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई मांग की। इसमें जोनी चौधरी, मुकेश यादव, पवन राणा, वीरेंद्र पाल, संदीप, प्रवेंद्र कुमार, अनिल वर्मा, प्रवेंद्र कुमार, विपुल, इमरान, प्रेम कुमार, हरिओम त्यागी, बुद्धप्रकाश आदि रहे।
कार्यकारिणी का किया गठन
बागपत। ग्राम पंचायत अधिकारी संघ ने कार्यकारिणी का गठन किया। इसमें जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार तोमर, जोनी चौधरी को जिला मंत्री, अनिल वर्मा, उपाध्यक्ष, अमित वर्मा कोषाध्यक्ष, पवन राणा को ऑडिटर बनाया।
विज्ञापन
कार्यकारिणी का किया गठन
बागपत। ग्राम पंचायत अधिकारी संघ ने कार्यकारिणी का गठन किया। इसमें जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार तोमर, जोनी चौधरी को जिला मंत्री, अनिल वर्मा, उपाध्यक्ष, अमित वर्मा कोषाध्यक्ष, पवन राणा को ऑडिटर बनाया।
विज्ञापन