{"_id":"5a0c95694f1c1b68678bbf12","slug":"131510774121-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी व खो-खो में आदमपुर की टीमों का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी व खो-खो में आदमपुर की टीमों का दबदबा
Updated Thu, 16 Nov 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कबड्डी और खो-खो में आदमपुर की टीमों का दबदबा
दोघट (बागपत)।
प्राथमिक विद्यालय आदमपुर में ब्लॉक स्तर की दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया । इसमें कबड्डी और खो खो में आदमपुर की टीमों का दबदबा रहा।
प्रतियोगिता का उद्घाटन खंड शिक्षा अधिकारी बिनौली सतीश शर्मा और विनोद वर्मा बड़ौत ने संयुक्त रूप से किया। कबड्डी प्रतियोगिता में इदरीशपुर और आदमपुर की टीमों के बीच मुकाबला हुआ। इसमें आदमपुर की टीम ने इदरीशपुर की टीम को हराया। आदमपुर की बालक और जूनियर वर्ग दोनों में ही आदमपुर स्कूलों की कबड्डी टीमें प्रथम रही। इसके अलावा बालक वर्ग में आदमपुर की खो-खो, प्राइमरी बालिका वर्ग में इदरीशपुर की खो-खो टीमें प्रथम रही। जबकि जूनियर बालिका वर्ग में बिनौली, बालक वर्ग में सिरसली खो-खो में प्रथम रही। संचालन पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विकास मलिक ने किया। उन्होंने बताया खेलकूद प्रतियोगिता दो दिन तक चलेगी। इस मौके पर पवन कुमार, लोकेश शर्मा, रामपाल सिंह, जयवीर सिंह, अश्वनी, अखिलेश, अजय शर्मा, आर्य नरेश, हरेंद्र आदि मौजूद रहे।