{"_id":"59ff6b0f4f1c1b6d548bb196","slug":"131509911311-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलावलपुर-इदरीशपुर हाल्ट पर रूके जनता एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलावलपुर-इदरीशपुर हाल्ट पर रूके जनता एक्सप्रेस
Updated Mon, 06 Nov 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
अलावलपुर गांव में रविवार को कई गांवों के ग्रामीणों की बैठक हुई। इसमें ग्रामीणों ने अलावलपुर-ईदरीशपुर हाल्ट पर जनता एक्सप्रेस के रुकने की मांग उठाई। इस दौरान ग्रामीणों ने रेलवे विभाग सहित केंद्रीय राज्यमंत्री को भी पत्र भेजा है।
बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान रीना ने की। संचालन प्रवेश त्यागी ने किया। बैठक में ईदरीशपुर, अलावलपुर, बड़का, बाम, दौज्जा, खेड़की, आदि सहित कई गांवों के ग्राम प्रधानों व ग्रामीणों ने भाग लिया। वक्ताओं ने कहा अलावलपुर और ईदरीशपुर हाल्ट से प्रतिदिन एक दर्जन गांव के सैकड़ों यात्री प्रतिदिन आवागमन करते हैं, लेकिन प्रतिदिन दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर चलने वाले अधिकांश ट्रेन यहां बिना रूके ही गुजर जाती है। यदि जनता एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों का यहां पर स्टॉपेज हो जाए तो ग्रामीणों को आवागमन के लिए सुविधा और रेलवे विभाग का राजस्व बढ़ेगा। कई बार विभागीय अफसरों से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने रेलवे विभाग के अफसरों सहित केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की। इनमें प्रवेश त्यागी, दीपक प्रधान, रीना, शांति, कमरूदीन प्रधान, बानो, किरण, धर्मवती, उमा देवी आदि रहे।