{"_id":"59bd85fa4f1c1b32688b5019","slug":"131505592826-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑजोन दिवस पर छात्रों ने बनाएं शानदार मॉडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑजोन दिवस पर छात्रों ने बनाएं शानदार मॉडल
Updated Sun, 17 Sep 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। शहर के एसपीआरसी डिग्री कॉलेज में विश्व ऑजोन दिवस मनाया गया। पोस्टर और मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन किया । बाद में विजेताओं को सम्मानित किया।
शनिवार को कॉलेज में विश्व ऑजोन दिवस पर आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि तहसीलदार बागपत राज बहादुर सिंह और कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष सत्यपाल सिंह चौहान ने किया। इसके बाद मॉडल प्रतियोगिता हुई, इसमें सभी कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक मॉडल बनाए। इसके माध्यम से ऑजोन की विशेषताओं के बारे बताया । नुकसान पहुंचाने वाले तत्वों को मॉडलों के माध्यम से प्रदर्शित किया। पोस्टर प्रतियोगिता में एक से बढ़कर एक जागरूकता के दृश्य बनाकर विद्यार्थियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस मौके पर भूगोल विभाग के प्रवक्ता डॉ. अरविंद वर्मा, डॉ. गीता, उधम सिंह पंवार ने ऑजोन परत के प्रभाव के बारे में विस्तार से बताया। मॉडल प्रतियोगिता में अजरा, अभिषेक, हिमानी और दीपक संयुक्त रूप से प्रथम, स्नेहा वर्मा द्वितीय और नेहा गुप्ता तृतीय रही। पोस्टर में शिवम विकल प्रथम, रूबी शर्मा द्वितीय और प्रीति तृतीय रही। निर्णायक मंडल में डॉ. विद्योत्तमा, डॉ. प्रदीप ढाका, डॉ. कुलदीप त्यागी, डॉ. राजीव, प्रमोद रहे। प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार, प्रवेश चौहान, कमल चौहान, रामपाल चौहान, तरुण चौहान, संजय चौहान, गौरव चौहान, राजीव आदि रहे।