फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   कबड्डी प्रतियोगिता बसी ने जीती

कबड्डी प्रतियोगिता बसी ने जीती

Sat, 26 Aug 2017 01:08 AM IST
Updated Sat, 26 Aug 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
कबड्डी प्रतियोगिता बसी ने जीती
बसी की टीम ने जीता कबड्डी मुकाबला
विज्ञापन


बागपत। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी सप्ताह के मौके पर खेल कार्यालय की ओर से मिनी स्टेडियम में जूनियर बालक वर्ग की कबड्डी और वालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
मुख्य अतिथि भाजपा विधायक योगेश धामा और जिलाध्यक्ष संजय खोखर ने शुभारंभ किया। जूनियर कबड्डी और वालीबॉल प्रतियोगिता में 22-22 टीमों ने प्रतिभाग किया। कबड्डी में प्रथम सेमी फाइनल बसी ए और स्पोर्ट्स स्टेडियम ए टीम के बीच खेला गया। इसमें बसी ने 25-23 से मैच जीत लिया। दूसरा सेमी फाइनल मैच आजाद क्लब बसी और वेदवान क्लब धनौरा के बीच हुआ। आजाद क्लब ने 16-07 से जीत दर्ज की। फाइनल मैच बसी ए ने आजाद क्लब बसी को 22-12 से हराकर प्रतियोगिता का चैंपियन बना। जिला क्रीड़ाधिकारी नवीन कुमार त्यागी ने बताया कि प्रतियोगिता का संचालन कबड्डी संघ के सचिव रामपाल सिंह ने किया। निर्णायक सुभाष चंद त्यागी, सतेंद्र कुमार, सुनील वशिष्ठ, अनिल, कोपिंद्र, जितेंद्र, धीरजपाल रहे। विजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। संजय कुमार प्रजापति, प्रवीण कुमार, बलवान सिंह, सरदार सिंह, कृपाल सिंह, विपिन कुमार, अरविंद सोलंकी, कपिल कुमार, रीतिका सिंह, धर्मेंद्र कुमार, रवि कुमार जाटव, सुनील कुमार, अर्जुन कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन


हॉकी प्रतियोगिता 29 को
बागपत। जिला क्रीड़ाधिकारी नवीन कुमार ने बताया कि हॉकी के महान जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस पर 29 अगस्त को सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल में 14 वर्षीय बालक प्रतियोगिता का आयोजन होगा। टीम अपना 28 अगस्त को खेल कार्यालय में नि:शुल्क पंजीकरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
एथलेटिक्स प्रतियोगिता आज
बागपत। जिला एथलेटिक संघ के सचिव जगसोरण सिंह आर्य ने बताया कि आज चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में एथलेटिक प्रतियोगिता होगी। जिसमें 18-20 उम्र के बालक और बालिका प्रतिभाग करेंगे। चयनित टीम को दो-तीन सितंबर को यूपी एथलेटिक प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed