फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   13 cylinders of domestic gas kept for black marketing were seized

Baghpat News: कालाबाजारी के लिए रखे घरेलू गैंस के 13 सिलेंडर पकड़े

Tue, 27 Aug 2024 02:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
13 cylinders of domestic gas kept for black marketing were seized
-दुकान मालिक के खिलाफ कोतवाली में दर्ज कराया मुकदमा, जांच शुरू
विज्ञापन

बड़ौत। आपूर्ति विभाग की टीम ने बड़ौत में एक दुकान में छापा मारकर वहां से 13 घरेलू एलपीजी के गैस सिलेंडरों को पकड़ा है।
पूर्ति विभाग की टीम ने बड़ौत कोतवाली में दुकान मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। बड़ौत के पूर्ति निरीक्षक राहुल पटेल ने बताया कि नगर में एक दुकान पर सूचना मिलने पर छापेमारी की गई थी। इस दौरान दुकान में 13 घरेलू गैस सिलेण्डर अवैध रूप से रखे मिले। कागजात मांगने पर दुकानदार वेदपाल कोई कागज उपलब्ध नहीं करा पाया। दुकान मालिक गैस सिलेंडरों के लाने के स्रोत नहीं बता पाया था। पूर्ति निरीक्षक राहुल पटेल ने बताया कि वेदपाल की दुकान नगर बड़ौत में बिजली घर के पास घनी आबादी के बीच है। यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था। पूर्ति निरीक्षकों द्वारा दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया गया कि वेदपाल द्वारा अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेंडरों को इकट्ठा करके उनकी कालाबाजारी करता था। वह घरेलू गैस सिलेंडरों में से छोटे गैस सिलेंडरों में रिफिलिंग का कार्य भी करता था। बड़ौत कोतवाली में वेदपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed