फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   123 animals fine, 15 thousand 500 vaccinated

Baghpat: लंपी की रोकथाम के लिए अभियान जारी, 123 पशु ठीक, 15 हजार 500 को लगाया टीका

Thu, 01 Sep 2022 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 01 Sep 2022 12:18 AM IST
सार

बागपत के कई गांवों में लंपी रोग फैल चुका है, इन गांवों में स्वस्थ पशुओं को टीकाकरण किया जा रहा है और बीमार पशुओं का उपचार कराया जा रहा है। अलग-अलग ब्लाकों में छह सर्विलांस टीमें बीमार पशुओं को ट्रैक कर रही हैं।

विज्ञापन
123 animals fine, 15 thousand 500 vaccinated
लंपी स्किन रोग - फोटो : संवाद

विस्तार

बागपत में लंपी रोग का कहर जारी है तो पशु भी बीमार होते जा रहे हैं। जिसकी रोकथाम के लिए जिले की 179 ग्राम पंचायतों के प्रधानों और पशुपालकों ग्रामीणों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। गुरुवार से पशुपालन विभाग की टीमें अलग-अलग गांवों में जाकर अभियान चलाकर प्रशिक्षण देगी। बुधवार को लंपी से बीमार 123 पशु ठीक हो गए। 15 हजार 500 पशुओं को टीका लगाया गया।

विज्ञापन


लंपी रोग से बचाव के लिए अलग-अलग ब्लाकों में छह सर्विलांस टीमें बीमार पशुओं को ट्रैक कर रही है। जिसके चलते जिले के 65 गांवों में 291 पशु लंपी से ग्रस्त चिह्नित किए गए। उधर लंपी रोग से बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाने की तैयारी की गई।
विज्ञापन


मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ.. रमेश चंद्रा ने बताया कि जिन गांवों में लंपी रोग फैल चुका है, उन गांवों में स्वस्थ पशुओं को टीकाकरण किया जा रहा है और बीमार पशुओं का उपचार कराया जा रहा है। जिले में 179 गांव ऐसे चिह्नित किए हैं, जहां एक भी पशु लंपी से बीमार नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन गांवों में लंपी रोग की रोकथाम के लिए प्रधानों व पशुपालकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसमें लंपी रोग की रोकथाम, पशुओं को दी जाने वाली दवाइयों, पशुओं के आसपास स्प्रे आदि के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा।


गोशाला में तीन गोवंश मिले लंपी से ग्रस्त
अमीनगर सराय कस्बे की आदर्श गोशाला में लंपी रोग ने दस्तक दे दी। तीन गोवंश में लंपी रोग के लक्षण मिले हैं। आदर्श गोशाला प्रमुख कृष्ण कुमार पांडेय ने बताया कि तीन गोवंश को अलग कर दिया है। गोशाला में बचाव के लिए 200 गोवंशों में टीके लगाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed