फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   गोवंशीय पशु नहीं छोड़े, किसान ने दान की फसल

गोवंशीय पशु नहीं छोड़े, किसान ने दान की फसल

Wed, 23 Jan 2019 01:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jan 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
गोवंशीय पशु नहीं छोड़े, किसान ने दान की फसल
बागपत। सरकारी स्कूलों व पंचायत घरों में बंद बेसहारा गोवंशीय पशुओं को नहीं छोड़ा गया है। प्रशासन के खिलाफ ग्रामीणों में गुस्सा है। निरपुड़ा गांव में प्राथमिक विद्यालय में बंद बेसहारा गोवंशीय पशुओं के लिए किसान ने दो बीघा ईख की फसल दान कर दी। ग्रामीण गन्ने की फसल काटकर लाए और पशुओं को चारा डाला। ग्रामीणों ने पशुओं का बारिश से भी बचाव किया।
विज्ञापन

अहमद शाहपुर पदड़ा गांव में खाली पड़े मकान में बंद बेसहारा गोवंशीय पशुओं को नहीं छोड़ा गया। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन बेसहारा गोवंशीय पशुओं का जल्द से जल्द प्रबंध करे। इसके अलावा अन्य गांव के सरकारी स्कूलों में बंद पशुओं को ग्रामीण छोड़ने के लिए तैयार नहीं है।
विज्ञापन

वहीं निरपुड़ा गांव में प्राथमिक विद्यालय में आठ दिन से बंद बेसहारा गोवंशीय पशुओं को ग्रामीणों ने नहीं छोड़ा। ग्रामीणों का धरना जारी है। गांव के किसान बिट्टू राणा ने पशुओं के लिए दो बीघा गन्ने की फसल दान दी। मंगलवार को ग्रामीणों ने खेत से गन्ने की फसल लाकर उसे मशीन से काटकर गोवंशीय पशुओं को चारा खिलाया। ग्रामीणों ने बताया कि जब तक गोवंशीय पशुओं का प्रबंध नहीं हो पाता तब तक इनकी सेवा करते रहेंगे। इस दौरान प्रियव्रत राणा, अशोक राणा, विकास राणा, बिजेंद्र राणा, विवेक राणा, मोनू राणा, कपिल राणा, भगत सिंह, पप्पू राणा, जवाहर राणा, सोनू शर्मा, मिंटू राणा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लेड वाले तारों से गोवंशीय पशु घायल
दोघट। गांगनौली गांव के जंगल में खेतों में लगे ब्लेड वाले तारों की चपेट में आकर गोवंशीय पशु घायल हो गया। ग्रामीणों ने एसडीएम बड़ौत से शिकायत की। इस दौरान रवि कुमार, काला, फरमान, फैय्याज, फारूख, शहजाद, सुरेंद्र, भूरा, फिरोज, शाकिर, अनिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed