{"_id":"5c437ef8bdec227390330ed7","slug":"121547927288-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भागोट की टीम ने जीता हॉकी का फाइनल मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भागोट की टीम ने जीता हॉकी का फाइनल मुकाबला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदीनगर (बागपत)। भागौट गांव में चल रही अंडर-14 हॉकी प्रतियोगिता के आखिरी दिन भागौट टीम ने मंगल पांडे की टीम को हरा प्रतियोगिता अपने नाम किया। कोच एवं हॉकी के सचिव कृपाल सिंह ने बताया कि सात दिवसीय हाकी प्रतियोगिता का समापन हुआ। आखिरी दिन भागौट की टीम ने मंगल पांडे टीम 4-0 गोल से हराकर फाइनल मुकाबला जीता। विजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान जावली के पूर्व प्रधान साहब सिह, कलवा तेजपाल सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता संपन्न
बागपत। कोणार्क विद्यापीठ खेकड़ा में शनिवार को प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई। इसका शुभारंभ प्रबंधक देवेंद्र धामा और प्रधानाचार्य मीना धामा ने किया। पांच राउंड के तहत विभिन्न प्रकार के प्रश्नों को पूछा गया। प्रतियोगिता में कक्षा आठ के अ वर्ग ने बाजी मारी। इस प्रतियोगिता के समन्वयक शक्ति राजदान, सविता शर्मा ने प्रतियोगिता में लेने वाले छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।