{"_id":"5c23d9a1bdec225706706318","slug":"121545853345-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह के प्रयासों से बुधवार को दिगबंर जैन पॉलीटेक्निक कॉलेज में अखिल भारतीय शिक्षा परिषद के तत्वावधान में रोजगार मेले का आयोजन किया, इसमें रजिस्ट्रेशन कराने के लिए युवाओं की भीड़ लगी रही। मेले मेें आए विभिन्न कंपनियों के अफसर सैकड़ों युवाओं को चिह्नित कर अपने साथ ले गए।
रोजगार मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह और उनकी पत्नी डॉ. अलका तोमर ने किया। डा. सत्यपाल ने कहा कि युवा देश का भविष्य होता है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुखिया योगी आदित्य नाथ युवाओं को रोजगार देने का काम कर रहे हैं। इसमेें कोई कोताही नहीं बरती जा रही है। जनपद के युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार मिले, इसके लिए रोजगार मेले का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही ऐसा हथियार है जो समाज से बुराइयों को खत्म कर देश की उन्नति में सहयोग करता है, इसलिए युवा अधिक से अधिक पढ़ें। उन्होंने शिक्षकों को भी प्रत्येक बच्चे पर ध्यान देने का आह्वान किया। गेल, ओएमएएक्स आदि सहित कई कंपनियों के अधिकारियों ने मेले में आए युवाओं का इंटरव्यू लिया। पूरे दिन नगर सहित क्षेत्र के गांवों से युवाओं की भीड़ रजिस्ट्रशन कराने के लिए लगी रही।
बायोडाटा नहीं लाने पर मायूस लौटे
बड़ौत। रोजगार मेले में बहुत से युवा अपना आधार कार्ड व पासपोर्ट साइज फोटो और बायोडाटा लाना भूल गए, जिन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा। हालांकि युवाओं को आश्वासन दिया कि अगले रोजगार मेले में उनका जरूर रोजगार मिल जाएगा। अध्यक्षता राकेश कुमार जैन ने की। संचालन दिनेश शर्मा व मुकेश ने किया। इस अवसर पर अखिल भारतीय तकनीकी परिषद के एमपी पूनिया, धनेंद्र कुमार जैन, अखिलेश, दीपक, प्रदीप गुप्ता आदि शामिल रहे।