{"_id":"5c043669bdec22414c643d72","slug":"121543779945-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ साल से विकलांग पेंशन की बाट जोह रहे दिव्यांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ साल से विकलांग पेंशन की बाट जोह रहे दिव्यांग
Updated Mon, 03 Dec 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विगत डेढ़ साल से विकलांग पेंशन न मिलने को लेकर रविवार को बावली रोड पर दिव्यांगों की बैठक हुई। इसमें समस्या का निस्तारण कराने को लेकर सोमवार को डीएम से मिलने का निर्णय लिया।
इस बैठक की अध्यक्षता सुधीर कुमार ने की। संचालन संजीव ने किया। इसमें हिलवाड़ी, कंडेरा, रमाला, बड़ौली, ट्यौढ़ी, बड़ौत, मलकपुर, लुहारी, जौनमाना, ढिकाना, दोघट, दाहा, बिजरौल, वाजिदपुर, गुराना आदि गांवों के सैकड़ों दिव्यांगों ने भाग लिया। दिव्यांगों ने कहा विकलांग पेंशन ही जीवन व्यापन करने का एकमात्र सहारा है, लेकिन वह भी पीछे डेढ़ साल से नहीं मिल रही है। दिव्यांग नीटू, प्रकाश, संदीप, राजवीर, नदीम, उस्मान आदि ने कहा विकलांग पेंशन न मिलने की शिकायत कई बार विभागीय अफसरों सहित एसडीएम व डीएम तक की जा चुकी है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। बैठक में सोमवार को डीएम से मिलने का निर्णय लिया। इसमें देवीशरण, संजीव शर्मा, देवपाल, रामनिवास, पंकज, सुखवीर, राजेंद्र, बबलू, ओपिन, प्रवेश आदि रहे।