{"_id":"5be881fdbdec222f4e267dbf","slug":"121541964285-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएचएआई ने किया गलत सर्वे, केंद्रीय राज्यमंत्री से मिले ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएचएआई ने किया गलत सर्वे, केंद्रीय राज्यमंत्री से मिले ग्रामीण
Updated Mon, 12 Nov 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। सोनीपत - गढ हाईवे पर शुगर मिल के पास स्वीकृत बाईपास पर ग्रामीणों ने आपत्ति जाहिर की है। ग्रामीणों ने केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह से मिलकर दोबारा सर्वे कराकर बाईपास को बाघू और संतोषपुर के पूर्व दिशा से कराने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा इससे दर्जनों गांवों की संपर्क होगा। इससे हजारों ग्रामीणों को लाभ मिलेगा।
एनएचएआई हरियाणा के सोनीपत से लेकर मेरठ गढमुक्तेश्वर तक नेशनल हाईवे निर्माण करेगी। इसका सर्वे का कार्य चल रहा है। शुगर मिल के पास से होकर बाईपास निर्धारित किया। इस बाईपास पर आधा दर्जन से अधिक गांवों के लोगों ने आपत्ति जाहिर की है। ग्राम प्रधान रमन एडवोकेट के नेतृत्व में ग्रामीण केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह से मिले। उन्होंने बताया कि बागपत शहर के पास बाईपास रोड का निर्माण अग्रवाल मंडी टटीरी और मीतली के बीच किया जाना प्रस्तावित है। बागपत शहर के नजदीक शुगर मिल के पीछे से बाईपास को लिया जा रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि सर्वे पूरी तरह गलत है। बाघू, संतोषपुर, नौरोजपुर, ब्राह्मण पुट्ठी, लधवाड़ी, गाधी, बिचपड़ी, बुढ़ेड़ा, नंगला, बली, निबाली, गौरीपुर, निवाड़ा के ग्रामीणों को इसका कोई लाभ नहीं होगा। उन्होंने केंद्रीय राज्यमंत्री को नक्शा दिखाकर बताया कि बाघू संतोषपुर, नौरोजपर ब्राह्मण पुट्ठी के मध्य से होकर बाईपास निकाला जाए तो उक्त गांव का संपर्क जुड़ेगा, इसका लाभ सैकड़ों ग्रामीणों को होगा। ग्रामीणों ने मांग की एनएचएआई के अधिकारियों को क्षेत्र की जनता के अनुसार पुन: सर्वे कराकर उक्त गांवों के मध्य से रोड निकाली जाए। रविंद्र नौरोजपुर, संतर पाल संतोषपुर, सुभाष, रविंद्र बली, रमेश प्रधान, सतेंद्र डीलर, सुरेंद्र प्रधान बाघू, कृष्ण बुढ़ेडा, ओमप्रकाश प्रधान नौरोजपुर, चमन शर्मा प्रधान गाधी, राजू भाटी प्रधान ब्राह्मण पुट्ठी, विनोद प्रधान लधवाड़ी, श्योचंद प्रधान गौरीपुर जवाहरनगर आदि मौजूद रहे।