फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सीटीआर एक्सईएन ने गांवों में देखी ट्रांसफार्मर की हकीकत

सीटीआर एक्सईएन ने गांवों में देखी ट्रांसफार्मर की हकीकत

Sun, 14 Oct 2018 12:57 AM IST
Updated Sun, 14 Oct 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
सीटीआर एक्सईएन ने गांवों में देखी ट्रांसफार्मर की हकीकत
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

सीटीआर अधिशासी अभियंता ने शनिवार को तहसील क्षेत्र में कई गांवों मेें निरीक्षण कर फूंके विद्युत ट्रांसफार्मरों को बदलने की हकीकत जानी, साथ ही ग्राम प्रधानों व ग्रामीणों से सीटीआर में तैनात एसडीओ व जेई के रैवये की जानकारी ली। इसके बाद एक्सईएन सीटीआर ने सीटीआर वर्कशाप का भी निरीक्षण किया और विभागीय रिकार्ड खंगाले। इस दौरान उन्होंने सीटीआर वर्कशाप पर आए फूंके ट्रांसफार्मरों को बदलने के निर्देश दिए।

शासन की मंशा के अनुरूप विद्युत व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए शनिवार को सीटीआर अधिशासी अभियंता मेरठ संजीव कुमार ने बिनौली, बरनावा, जौहड़ी, पिछौकरा, बड़ौली, वाजिदपुर आदि गांवों के जंगल में जाकर औचक निरीक्षण के तहत किसानों व उपभोक्ताओं से फूंके विद्युत ट्रांसफार्मर को बदलने की हकीकत जानी। उन्होंने किसानों को बताया कि ट्रांसफार्मर फूंकते ही इसकी सूचना ऊर्जा निगम के कर्मचारियों को दे, ताकि समय अवधि में ट्रांसफार्मरों को बदला जा सके। साथ ही किसी बाहरी तत्वों को ट्रांसफार्मर के बदलने के एवज में रुपये न दें। कहा कि फूंके ट्रांसफार्मरों को लाने व ले जाने का टेंडर विभागीय अफसरों ने ठेकेदार को दिए हैं। उन्होंने किसानों से पूछा की सीटीआर वर्कशाप पर तैनात एसडीओ प्रवेश गिरि और जेई आलम का कैसा रवैया है, तो किसानों ने सही बताया। बाद में सीटीआर वर्कशाप पर पहुंचकर विभागीय रिकार्ड खंगाले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed