फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   गौरव राणा ने झटके दो मेडल, टीम में सोना और व्यक्तिगत में कांस्य पदक

गौरव राणा ने झटके दो मेडल, टीम में सोना और व्यक्तिगत में कांस्य पदक

Mon, 03 Sep 2018 01:04 AM IST
Updated Mon, 03 Sep 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
गौरव राणा ने झटके दो मेडल, टीम में सोना और व्यक्तिगत में कांस्य पदक
बागपत। दक्षिण कोरिया में खेली जा रही वर्ल्ड चैंपियनशिप के जूनियर वर्ग में निरपुड़ा के निशानेबाज गौरव राणा ने 50 मीटर पिस्टल में देश को दो पदक दिलाएं। टीम वर्ग की स्पर्धा में स्वर्ण और व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक मिला है। कामयाबी के बाद गांव में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

निरपुड़ा गांव निवासी गौरव राणा एयर फोर्स में कार्यरत है। रविवार को दक्षिण कोरिया में 50 मीटर पिस्टल के मुकाबले हुए। स्पर्धा में स्वर्ण पदक अर्जुन सिंह चीमा ने जीता, जबकि इसी स्पर्धा में कांस्य पदक निरपुड़ा के गौरव राणा के हिस्से में आया। राणा ने 551 स्कोर किया, जबकि स्वर्ण पदक विजेता अर्जुन सिंह का स्कोर 559 रहा। टीम स्पर्धा में भारत की टीम ने स्वर्ण पदक जीता, इसमें गौरव राणा भी शामिल रहा। राणा की कामयाबी से जिले के निशानेबाजों के बीच खुशी का माहौल है।
विज्ञापन


किसान के बेटे ने लिखी कामयाबी की इबारत
बागपत। निरपुड़ा निवासी किसान आजाद सिंह के बेटे गौरव राणा ने कामयाबी की इबारत लिखी। जैसे ही गौरव को पदक मिला परिवार में खुशी का माहौल छा गया। पिता के अलावा माता वीरमति देवी, बहन गुरमीत, शैली और भाई विशाल ने गौरव की कामयाबी पर खुशी मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच साल में भरी कामयाबी की उड़ान
बागपत। गौरव राणा ने निशानेबाजी का अभ्यास पहले भड़ल में शुरू किया था। इसके बाद वह बड़ौत की रेंज पर जाने लगा। बेहतर खेल को देखते हुए साल 2016 में खेल कोटे से उसका चयन एयरफोर्स में हो गया। राणा ने मेहनत जारी रखी, जिसकी बदौलत उसे कामयाबी मिलती गई।


बागपत खिलाड़ियों का खजाना : श्योराण
बागपत। वीर शाहमल शूटिंग रेंज बिनौली के कोच अमित श्योराण ने कहा कि बागपत निशानेबाजों का गढ़ है। सरकार सुविधाएं दें तो एक से बढ़कर एक खिलाड़ी सामने आ सकते हैं। खिलाड़ियों को समय पर प्रोत्साहन दिया जाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed