{"_id":"5b884a8742c79246683602bc","slug":"121535658631-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती बस से गिरकर बिजली कर्मचारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती बस से गिरकर बिजली कर्मचारी की मौत
Updated Fri, 31 Aug 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। मेरठ - बागपत मार्ग पर मीतली के पास बुधवार की रात में चलती बस से गिरकर बिजली कर्मचारी की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी। कर्मी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
मीतली गांव निवासी विकास (20) पुत्र रामकिशन एक्सईएन दफ्तर बागपत में कर्मचारी है। बुधवार की रात में वह प्राइवेट बस द्वारा बागपत से अपने घर लौट रहा था। बस में भीड़ अधिक होने के कारण वह खिड़की पर खड़ा हुआ था। बस मेरठ-बागपत मार्ग पर मीतली के पास पहुंची तो विकास चलती बस से नीचे सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गया। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को मेरठ के निजी अस्पताल ले गया। वहां के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। परिजन युवक के शव को वापस घर ले आए। परिजनों ने पुलिस को हादसे की सूचना नहीं दी और अभी तक शव का अंतिम संस्कार भी नहीं किया गया। युवक की मौत से परिवार की महिलाओं में कोहराम मचा हुआ है। मृतक चार भाई-बहन थे। वह अविवाहिता था। परिजनों ने बताया कि बस चालक की लापरवाही के कारण युवक की मौत हुई है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है।
सरुरपुर में चलती बस से युवती गिरी, घायल
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर सरूरपुर इंटर कॉलेज के पास चलती बस से गिरकर युवती घायल हो गया। बड़ौत निवासी युवती ने बस रोकने के लिए चालक से कहा था, लेकिन चालक ने बस को नहीं रोका। युवती घायल अवस्था में सड़क पर छोड़कर चालक बस को लेकर भाग निकला।