{"_id":"5b4cf2424f1c1b4b748b5456","slug":"121531769410-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलिथीन पर आदेश बेअसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलिथीन पर आदेश बेअसर
Updated Tue, 17 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
पॉलिथीन पर प्रतिबंध का दावा तहसील क्षेत्र मेें दूसरे दिन भी बेअसर दिखाई दिया। बाजारों में बेधड़क होकर दुकानदारों ने उपभोक्ताओं को सामान दिया। सोमवार की देर शाम पॉलिथीन के थोक विक्रेताओं के ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान 14 किलो पॉलिथीन जब्त की और छह दुकानदारों पर जुर्माना लगाया। इस कार्रवाई से व्यापारियों में गुस्सा पनप रहा है।
पॉलिथीन से होने वाले नुकसान को देखकर सरकार ने 15 जुलाई से प्रतिबंध लगाया। इसकी रोकथाम के लिए शासन स्तर से सख्त कदम उठाए गए। पॉलिथीन बनाने और बेचने वालों पर एक लाख के जुर्माना का प्रावधान किया। जिला स्तर पर इसकी अभी तक रोकथाम की रूपरेखा तैयार नहीं की गई। हालांकि उप जिलाधिकारी अरविंद द्विवेदी ने शहर के सभी गणमान्य लोगों, सामाजिक संगठन और सभी सरकारी विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर पॉलिथीन की रोकथाम के लिए कहा गया साथ ही लोगों से इसका इस्तेमाल नहीं करने के आदेश भी दे दिए लेकिन पॉलिथीन पर पाबंदी का दावा दूसरे दिन भी बेअसर दिखाई दिया। बाजारों में बेधड़क होकर दुकानदारों ने उपभोक्ताओं को पॉलिथीन में सामान दिया। नगर पालिका या प्रशासन की तरफ से जनपद में किसी पर जुर्माना नहीं लगाया। बाद में देर शाम उपजिलाधिकारी ने पालिका परिषद के कर्मचारियों ने थोक विक्रेताओं के ठिकानों पर छापेमारी की।
एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी के निर्देश में नगर मेें पॉलिथीन विक्रेताओं की दुकानों के पॉलिथीन जब्त करने का अभियान चलाया गया। अभियान में 14 किग्रा प्रतिबंध पॉलिथीन जब्त की और पॉलिथीन विक्रेताओं से पांच सौ रुपये प्रति दुकान के हिसाब से छह दुकानों से तीन हजार रुपये जुर्माना के रूप में लिए गए। एसडीएम ने प्रतिबंध पॉलीथिन न करने की ब्रिकी न करने के दुकानदारों को निर्देश दिएं। इस अभियान मेें सफाई निरीक्षक पोपीन कुमार, सुनील भारद्वाज, सुंदर पाल सैनी और पुलिस बल शामिल रहा।