{"_id":"5b2ff1484f1c1bf76e8b9eff","slug":"121529868616-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन ने माना गौरीपुर में हुआ अवैध खनन, 80 लाख के जुर्माने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन ने माना गौरीपुर में हुआ अवैध खनन, 80 लाख के जुर्माने की तैयारी
Updated Mon, 25 Jun 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। गौरीपुर में खनन पट्टे की आड़ में अवैध तरीके से खनन किया गया। डीएम ने शिकायत मिलने के बाद जांच कराई तो मामले का खुलासा हुआ। पट्टेदारों पर कार्रवाई की तैयारी है। करीब 80 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। पट्टे से अलग किए गए अवैध खनन की शिकायत ग्रामीण बार-बार प्रशासन से करते रहे हैं। एनजीटी में भी यह मामला चल रहा है।
गौरीपुर में निवाड़ा चेक पोस्ट के निकट खनन के लिए शासन ने पट्टा आवंटित किया । खनन को लेकर ग्रामीण और ठेकेदार पक्ष के लोग आमने सामने आ गए । निवाड़ा और आसपास के लोगों ने यमुना नदी में कच्चा रास्ता बना दिया , इसकी शिकायत एनजीटी से की। एनजीटी के आदेश पर केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने जांच की। निर्धारित पट्टे से अलग जाकर खनन करने की शिकायत पर डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने जांच कराई । उन्होंने बताया कि अलग रकबे पर खनन की शिकायत सही मिली है। प्रशासन इस पर कार्रवाई की तैयारी में है। जितने पट्टे पर खनन किया है, उसका रिकॉर्ड तैयार कराया । करीब 80 लाख रुपये का नोटिस भेजा है। प्रशासन की जांच में यह साबित हो गया है कि ग्रामीणों की शिकायतें सही थी और पट्टे के नाम पर अवैध खनन किया है।
कौन होगा यमुना में हादसे का जिम्मेदार
बागपत। यमुना के प्रवाह के बीच से रविवार को भी ट्रक निकाले गए। सवाल है कि बहती नदी में बनाए गए कच्चे रास्ते पर अगर कोई हादसा हुआ तो किसकी जिम्मेदारी होगी। जिस जगह से ट्रक निकाले जा रहे हैं, पिछले वर्ष इसके निकट ही चार युवकों की नदी में डूबने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
लखनऊ में सीएम कार्यालय पर धरने की तैयारी
बागपत। जिले में अवैध खनन और यमुना खादर में गरज रही पॉकलेन मशीनों से नाराज ग्रामीण लखनऊ कूच करने की तैयारी में है। सपा नेता शोकेंद्र पहलवान ने कहा भाजपा सरकार को अवैध तरीके से कराए जा रहे खनन पर जवाब देना होगा। दूसरों को कानून बताने वाली भाजपा अब खुद कठघरे में आ खड़ी हुई है। मशीनों से अवैध खनन नहीं रोका तो लखनऊ में सीएम दफ्तर के समक्ष धरना दिया जाएगा। भाजपा से पूछा जाएगा कि आखिर उसकी सरकार में अब क्यों कानून तोड़े जा रहे हैं।