{"_id":"5b2ff13b4f1c1bca228b75d9","slug":"121529868603-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला खिलाड़ियों के प्रति अभद्र टिप्पणी पर रोष जताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला खिलाड़ियों के प्रति अभद्र टिप्पणी पर रोष जताया
Updated Mon, 25 Jun 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला खिलाड़ियों के लिए अभद्र टिप्पणी पर रोष जताया
बड़ौत (बागपत)। फेस बुक पर महिला खिलाड़ी के प्रति अभद्र और अश्लील टिप्पणी के विरोध में रविवार को राष्ट्रीय जाट एकता संगठन के कार्यकर्ताओं ने तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस मामले में कार्रवाई की मांग करते हुए प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा गया।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि हरियाणा के ओकेंद्र राणा नाम के युवक ने हरियाणा की महिला खिलाड़ियों के प्रति फेस बुक पर अभद्र और अश्लील टिप्पणी की है। इससे खिलाड़ियों और समर्थकों में आक्रोश बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि महिला खिलाड़ी अपने दमदार प्रदर्शन के आधार पर ही ओलंपिक सहित अन्य प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। ज्ञापन देने वालों में दीपक मान, अंकुर, सहदेव, प्रमोद, निखिल, सुनील शामिल रहे।