फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   स्वर्णिम भारत का भविष्य बालिकाओं के हाथों संभव

स्वर्णिम भारत का भविष्य बालिकाओं के हाथों संभव

Mon, 28 May 2018 01:08 AM IST
Updated Mon, 28 May 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
स्वर्णिम भारत का भविष्य बालिकाओं के हाथों संभव
दोघट (बागपत)। चौधरी मंगत सिंह यज्ञशाला में चल रहे बालिका योग, आत्मरक्षा एवं संस्कार शिविर का समापन हुआ। इस मौके पर शिक्षकों एवं छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

समापन कार्यक्रम में गुरुकुल चोटीपुरा की प्राचार्य सुमेधा आर्या ने कहा कि स्वर्णिम भारत का भविष्य बालिकाओं के हाथों ही संभव है। आने वाला समय नारी युग के रूप में प्रकट होगा। शिविर अध्यक्ष हरपाल सिंह ने बताया कि इस शिविर के माध्यम से जो 11 प्रतिभाएं सामने आई हैं, इनके माध्यम से आने वाला शिविर एक हजार बालिकाओं का होगा। अध्यक्षता करते प्रधानाचार्य समर सिंह ने कहा कि आने वाली पीढ़ी को संस्कारवान बनाने में ऐसे शिविरों का आयोजन ही एक मात्र रास्ता है। शिविर संरक्षक डॉ. चंद्रवीर राणा ने अतिथियों का स्वागत कर मुख्य अतिथि एवं कार्यक्रम में सहयोगी रहे सुशील राणा प्रधान, मास्टर रण सिंह पंवार, मास्टर देवेंद्र राणा, रामछैल, आनंद छिल्लर को चित्र देकर सम्मानित किया। जितेंद्र आर्य एवं जसवीर सिंह राणा ने भी व्यक्तिगत रूप से बालिकाओं और शिक्षकों को भेंट देकर सम्मानित किया। क्षेत्र से आए गणमान्य लोगों ने प्रशिक्षणार्थियों द्वारा किए प्रदर्शन को बहुत सराहा। इस मौके पर मदन राठी, विजय राठी, प्रधानाचार्य रूकुम पाल यादव, बाबा भोलर सिंह, पंडित सत्यपाल आर्य, अमरपाल राणा, देवेंद्र आर्य, रामपाल राणा, यशवीर राणा, पप्पू राणा, सविता आर्य, मांगेराम, राजपाल सिंह, हरवीर सिंह, ब्रजपाल राणा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed