फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सीबीएसई के रिजल्ट में मेधावियों ने लहराया परचम

सीबीएसई के रिजल्ट में मेधावियों ने लहराया परचम

Sun, 27 May 2018 01:40 AM IST
Updated Sun, 27 May 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
सीबीएसई के रिजल्ट में मेधावियों ने लहराया परचम
बड़ौत (बागपत)। सीबीएसई 12वीं के आए परिणामों में बड़ौत की शिक्षण संस्थाओं का जलवा रहा। ग्रौ वेल स्कूल की मानवी राज ने 96.8 प्रतिशत अंक हासिल कर शहर को टॉप किया। कामर्स में कुमकुम मोदी के शिवा पंवार ने जिला टॉप किया। बंपर रिजल्ट से सभी स्कूल के स्टॉफ मेें हर्ष की लहर दौड़ गई। इस दौरान ढोल बजाकर से टॉपर का स्वागत किया।
विज्ञापन

जेपी पब्लिक स्कूल में साइंस विषय में दिव्या गर्ग ने टॉप किया। ग्रौ वेल स्कूल की मानवी राज ने टॉप किया। डायरेक्टर गौरव शर्मा, शरण शर्मा, अभिषेक शर्मा सहित शिक्षकों और बच्चों ने जमकर डांस किया और मिठाई बांटकर खुशी जताई। इनमेें विपिन धामा, ललित, विपुल गौड़, अनुज उज्ज्वल, योगेश, एसएन दीक्षित, अनिता शर्मा, अनिता तोमर, मुकेश, राखी, दीपा चौहान शामिल रहे। वहीं वनस्थली पब्लिक स्कूल में साइंस वर्ग में वर्निका जैन ने टाप किया। प्रबंध समिति के आशीष जैन, हर्षित जैन, संजय जैन, रोहित जैन, अमित जैन और प्रधानाचार्य रणवीर सिंह सहित स्कूल के स्टॉफ व बच्चों ने ढोल की धुन पर डांस किया और मिठाई खिलाकर बधाई। ग्रौवेल स्कूल में साइंस वर्ग में मानवी राज ने स्कूल टॉप किया और मेरिट में स्थान बनाया। स्कूल के डायरेक्टर विश्वास चौधरी और प्रधानाचार्य कमलजीत जिंदल सहित स्कूल के समस्त स्टॉफ व बच्चों ने डांस कर जश्न मनाया। लार्ड महावीर एकेडमी में साइंस वर्ग में पूजा सिंह ने स्कूल टॉप किया। कामर्स वर्ग में याशी गुप्ता ने 93.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, निधि गुप्ता ने 84.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय व रिया जैन ने 81.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य विक्रम डांगी, अभिषेक जैन सहित प्रबंध समिति के पदाधिकारियों और स्टॉफ व बच्चों ने एक-दूसरे को मिठाई बांटकर खुशी जताई।
विज्ञापन

कुमकुम मोदी पब्लिक केे शिवा पंवार ने कामर्स में 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया और जिले की मेरिट में स्थान बनाया। प्रधानाचार्य अजय शर्मा, मोनिका शर्मा सहित समस्त स्टॉफ ने स्कूल के बंपर रिजल्ट पर जश्न मनाया और मिठाई बांटकर खुशी जताई। रेजोन्स पब्लिक स्कूल मेें प्रधानाचार्य बाल विक्रम कौशिक ने बताया कि कि आकाश राठी ने साइंस वर्ग में 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, विधि तोमर ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय जबकि अर्पणा मलिक व तनिष्का ने संयुक्त रूप से 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय व नीरज मेहरा ने 89 प्रतिशत अंक के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया। प्रबंधक प्रवीण तोमर ने स्टॉफ के साथ ढोल पर डांस किया। इस अवसर पर सुबोध, अनुज, समीर, आशीष तोमर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौधरी केहर सिंह के सचिव डॉ. मनीष तोमर, प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने बताया कि साइंस वर्ग में नीशू राठी ने 91.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, आशुतोष ने 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय, आकाश वर्मा ने 87 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय, विक्रांत ने 86.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चौथा स्थान प्राप्त किया। जबकि कामर्स में अवनतिका ने 81.6 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया। जिवाना गेट स्थित एल्पाइन पब्लिक स्कूल में साइंस वर्ग सागर ने 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, हिमांशु चौहान ने 90.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय, आशीष तोमर ने 87.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय, खुशी चौहान ने 87.20 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। कामर्स वर्ग मेें प्रियांशी तोमर ने 84 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। प्रधानाचार्य संतोष तोमर, प्रबंध समिति में पंकज इंसान, संजीव तोमर, यजुवीर सिंह ने खुशी जताई। विद्या सागर में साइंस वर्ग में दिशा चौधरी ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, नैना जैन ने 91.4 के साथ द्वितीय, सुमित ढाका ने 90 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। कामर्स वर्ग मेें खुशी जैन ने 93.2 प्रथम, तुषार जैन ने 81.4 के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed