{"_id":"5a9eea744f1c1b3f658b643f","slug":"121520364148-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि वैज्ञानिक पद पर चयनित डॉ. विशाल त्यागी को सम्मानित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि वैज्ञानिक पद पर चयनित डॉ. विशाल त्यागी को सम्मानित किया
Updated Wed, 07 Mar 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)।
जिवाना गुलियान स्थित गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को चौधरी चरण सिंह समाज सुधार मंच के तत्वावधान में आयोजित समारोह में कृषि वैज्ञानिक पद पर चयनित डॉ. विशाल त्यागी को सम्मानित किया।
समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि मंच के अध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण पृष्ठभूमि में पले बढ़े तथा किसान श्याम त्यागी के घर जन्मे विशाल त्यागी ने कठिन परिश्रम से कृषि वैज्ञानिक के पद पर चयनित होकर जो मुकाम हासिल किया है वो जनपद के लिए गौरव की बात है। ऐसी प्रतिभाओं से युवा पीढ़ी को प्रेरणा लेकर कुछ करने बनने का लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए। इस मौके पर मंच के संयोजक प्रोफेसर बलजीत सिंह आर्य ने इस उपलब्धि पर डॉक्टर विशाल को साधुवाद दिया और किसानों के हितों के लिए तत्पर रहने की नसीहत भी दी। कृषि वैज्ञानिक पद पर चयनित डॉ. विशाल त्यागी ने किसानों की उन्नति के लिए नए शोध करने व अन्य कार्यक्रम बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करने का संकल्प लिया। समारोह में उन्हें अतिथियों ने शाल, प्रतीक चिह्न व वैदिक साहित्य भेंटकर सम्मानित किया। संचालन उप प्रधानाचार्य सुशील वत्स ने किया। इसमें स्कूल के निदेशक डॉ अनिल आर्य, श्री दादू बलराम संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य ब्रजमोहन शास्त्री, प्रधानाचार्य डॉ. राजीव खोखर, डॉ. सुनील आर्य, चंद्रवीर सिवाच, नितिन शर्मा, सुबोध राणा, रजत तोमर, जितेंद्र आर्य आदि रहे।