{"_id":"5a64ec6e4f1c1b6d268b5b18","slug":"121516563566-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामाजिक बुराइयों को दूर करने पर बल दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामाजिक बुराइयों को दूर करने पर बल दिया
Updated Mon, 22 Jan 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
मलकपुर गांव में चौधरी चरण सिंह समाज सुधार मंच ने यज्ञ और गोष्ठी की। इसमें वक्ताओं ने सामाजिक बुराइयों को दूर करने पर बल दिया।
इसमें सर्व प्रथम यज्ञ किया। इसमें सैकड़ों लोगों ने आहुतियां दी। इसके बाद आयोजित गोष्ठी में प्रोफेसर बलजीत सिंह आर्य ने कहा कि समाज में कन्या भ्रूण हत्या को रोकना होगा। पूर्व विधायक चौधरी साहब सिंह ने लोगों से मृत्यु भोज बंद करने की अपील की । पूर्व विधायक वीरपाल राठी ने कहा कि युवा वर्ग नशे की लत में पड़कर अपने मार्ग से भटक गया है। समाज को नशा मुक्त करना होगा। रालोद के जिला उपाध्यक्ष सुबोध राणा ने कहा कि मानवीय मूल्य के लिए चौधरी साहब की शिष्टाचार पुस्तक पढ़नी चाहिए। चौधरी चरण सिंह की नीतियों से समाज को एक नई दिशा मिलेगी। यज्ञ के ब्रह्मा बलजोर सिंह और विक्रम सिंह आर्य रहे। संचालन मास्टर महावीर सिंह ने किया। इसमें नजीम, नवाब सिंह, अनिरुद्ध तोमर, रामवीर, ओमवीर सिंह, महक सिंह आदि रहे।