{"_id":"5a5a61664f1c1bfa408b4afc","slug":"121515872614-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरनावा की महिला को मुख्यमंत्री दरबार मे मिला न्याय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरनावा की महिला को मुख्यमंत्री दरबार मे मिला न्याय
Updated Sun, 14 Jan 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)।
दर-दर की ठोकर खा चुकी बरनावा गांव की वाल्मीकि समाज की एक महिला को आखिरकार मुख्यमंत्री दरबार में जाकर न्याय मिल गया। उसकी चार बीघा कृषि भूमि, जो लोगों ने कब्जा रखी थी, को राजस्व विभाग की टीम और पुलिस ने कब्जा मुक्त कराकर महिला को सौंप दी।
बरनावा गांव की बबीता वाल्मीकि पत्नी सतीश वाल्मीकि का बरनावा के रकबे में सेक्टर छह में 890 चक में चार बीघा कृषि भूमि थी, जिसे गत पांच वर्षों से लोगों ने कब्जा रखा था। इसके कब्जा मुक्त कराने के लिए उसने काफी प्रयास किए। बाद में हार थक कर उसने गत माह लखनऊ पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दरबार में प्रार्थना पत्र दिया। सहायक चकबंदी अधिकारी कवर मोहमद अब्दुल्ला, कानूनगो शीशपाल, लेखपाल ओमप्रकाश केला और बिनौली थाना प्रभारी अनुराग शर्मा पुलिस फोर्स के साथ बरनावा पहुंचे और महिला की जमीन को कब्जा मुक्त कराकर उसकी डोलबंदी कराकर बबीता की सुपुर्दगी में कर दी। अपनी कृषि भूमि पाकर बबीता वाल्मीकि बेहद खुश हुई और उसने इसके लिए प्रदेश के सीएम का हार्दिक आभार जताया है।