फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   जैन आचार्यों का मंगल प्रवेश, भव्य स्वागत

जैन आचार्यों का मंगल प्रवेश, भव्य स्वागत

Sat, 30 Dec 2017 12:58 AM IST
Updated Sat, 30 Dec 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
जैन आचार्यों का मंगल प्रवेश, भव्य स्वागत
जैन आचार्यों का मंगल प्रवेश, भव्य स्वागत
विज्ञापन



बड़ौत। दिगंबर जैन समाज समिति बड़ौत के तत्वाधान में आचार्य विराग सागर महाराज और मुनि विहर्ष सागर महाराज ने 82 साधुओं, आर्यिकाओं और अन्य त्यागी वृत्तियों के साथ नगर में ऐतिहासिक मंगल प्रवेश किया। उन्हें दिल्ली रोड से बैंडबाजों के जुलूस के साथ जैन अतिथि भवन लाया गया। जगह-जगह आरतियां उतारी गईं और पाद प्रक्षालन किया गया।
आचार्य संघ सरूरपुर से विहार करते हुए शुक्रवार सुबह स्नेह फार्म हाउस दिल्ली रोड पहुंचा। यहां से उनकी विशाल मंगल प्रवेश यात्रा शुरू हुई। प्रवेश यात्रा में आचार्य संघ के साथ भारी संख्या में श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। जैन समाज के ही नहीं अन्य बिरादरी के लोग भी आचार्य संघ के स्वागत में जुटे थे। चेयरमैन बड़ौत अमित राणा और भाजपा के जिलाध्यक्ष संजय खोखर जुलूस का नेतृत्व करते चल रहे थे। रास्ते में जगह-जगह अनेक धार्मिक संस्थाओं द्वारा मुनि संघ की आरतियां उतारी गई और पाद प्रक्षालन किया।
विज्ञापन

रास्ते में अनेक संस्थाओं द्वारा प्रभावना वितरण किया गया। प्रवेश यात्रा में बैंडबाजे, नफीरी और दिगंबर जैन इंटर कालेज के स्काउटिंग का बैंड, एनसीसी के छात्र जुलूस में चल रहे थे। यह प्रवेश यात्रा दिल्ली रोड से चलकर कोताना रोड फूंस वाली मस्जिद, नेहरू मूर्ति, संजय मूर्ति, डाकखाना रोड होते हुए जैन अतिथि भवन पहुंची और धर्म सभा में बदल गई। जहां जैन समाज समिति, अजितनाथ मंदिर कमेटी, पाश्र्वनाथ मंदिर कमेटी व अनेक मंदिर कमेटियों तथा संस्थाओं ने आचार्य को श्रीफल समर्पित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर में पहली बार इतने बड़े साधुओं के संघ ने प्रवेश किया है। अब से बीस साल पहले आचार्य कुंथु सागर महाराज 42 संतों के संघ के साथ यहां आए थे। इससे पूर्व इतना बड़ा कोई संघ नहीं आया। 82 साधुओं के संघ को देखने के लिए सड़क के दोनों ओर भारी भीड़ जमा थी और पूरा नगर दुल्हन की तरह सजाया गया था।
कार्यक्रम में आचार्य विराग सागर महाराज ने कहा कि आप लोगों की जिनेंद्र भगवान और देव शास्त्र गुरू के प्रति भक्ति देखकर मन गदगद हो गया है। ऐसी श्रद्धा और भक्ति के माध्यम से आप अपनी अशुभ कर्मों की निरजरा कर सकते हैं। इस अवसर पर जैन समाज समिति के अध्यक्ष प्रवीण जैन, मंत्री अतुल जैन, धनेंद्र जैन, श्रवण जैन, वरदान जैन, सुरेंद्र जैन, रमेश जैन, सुनील जैन, सतीश सर्राफ, अशोक, प्रमोद, शशि, ललित सभासद आदि उपस्थित रहे।


आचार्य संघ की आरती उतारी
बड़ौत। नेहरू मूर्ति पर संयुक्त रूप से विमर्श जागृति परिवार, वीर हर्ष गु्रप, जैन मिलन परिवार, भारत विकास परिषद, स्याद्वाद संगीत महिला मंडल आदि ने विशाल मंच बनाकर आचार्य संघ की आरती की तथा गर्म प्रासुक जल से पाद प्रक्षालन किया। यह दृश्य आकर्षण का केंद्र था। जिसे देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed