फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   कलक्ट्रेट कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया धरना

कलक्ट्रेट कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया धरना

Fri, 22 Dec 2017 12:54 AM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
कलक्ट्रेट कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया धरना
बागपत। तेरह सूत्रीय मांगों को लेकर कलक्ट्रेट कर्मचारियों ने एक दिवसीय प्रदेश स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। सीएम के नाम डीएम को ज्ञापन सौंपा। कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीरियल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ के बैनर पर कर्मचारियों ने कार्य का बहिष्कार किया। कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि मंागों को नहीं माना जा रहा है। कई बार आंदोलन कर चुके हैं। उनकी मांग जनपद मुख्यालय स्तर पर कलक्ट्रेट का नाम कार्यालय जिलाधिकारी के स्थान पर जनपद सचिवालय, तहसीलदार के दस प्रतिशत पदों पर पदोन्नति, राज्य से सेवा घोषित कर्मचारियों का ग्रेड-पे बढ़ाना, समान कार्य समान वेतन के सिद्धांत के आधार पर कलक्ट्रेट कर्मियों को भी सचिवालय के बराबर वेतन भत्ते, 300 संचित करने की बाध्यता को समाप्त करते हुए पूर्व की भांति पूर्ण अवशेष लेखा तैयार करने एवं तद्नुसार भुगतान करने की व्यवस्था बनायी जाए। इन मांगों को लेकर कार्य का बहिष्कार किया। चेतावनी दी यदि उनकी मांगे शीघ्र नहीं मानी गई तो राज्य स्तर पर आगामी 22 जनवरी को लखनऊ में धरना दिया जाएगा। देवेेद्र प्रताप सिंह, राजकुमार यादव, वेदप्रकाश शर्मा, मुकेश कुमार, जावेद अख्तर, दिनेश कुमार, नरेशचंद, नवनीत, प्रिया, ममला, महेंद्र प्रताप, प्रदीप कुमार, ओमवीर सिंह, नरेंद्र कुमार और गुफरान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed