{"_id":"5a1f0b3c4f1c1b686a8b68b6","slug":"121511983932-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगैर पर्ची के गन्ना लेकर पहुंचा किसान, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बगैर पर्ची के गन्ना लेकर पहुंचा किसान, हंगामा
Updated Thu, 30 Nov 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। बामनौली गांव में किनौनी चीनी मिल के डी गन्ना क्रय केंद्र पर तौल लिपिक ने सामान्य प्रजाति का गन्ना लेने से इंकार कर दिया। इस पर किसान भड़क गए। इस दौरान किसानों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान तौल भी बंद हो गई।
बामनौली गांव में बुधवार को किसान गन्ना लेकर किनौनी मिल के डी गन्ना क्रय केंद्र में पहुंचे। वहां मौजूद तौल लिपिक कृष्णपाल ने बिना पर्ची के सामान्य प्रजाति का गन्ना तौलने से इंकार कर दिया। इस पर किसानों में आक्रोश व्याप्त हो गया और उन्होंने तौल बंद करा कर हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर कांग्रेस के जिला महासचिव हेमंत कुमार क्रय केंद्र पर पहुंचे और उन्होंने तौल लिपिक से बात की, लेकिन तौल लिपिक नहीं माना। इसके बाद उन्होंने फोन पर किनौनी मिल के प्रबंधक से वार्ता की। मिल प्रबंधक ने बिना पर्ची के गन्ना तौलने से इंकार कर दिया। इस पर किसानों में ओर गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। किसानों ने कहा मिल द्वारा सामान्य प्रजाति का इंडेंट जारी नहीं किया जा रहा है। खेतों में गन्ना खड़ा है। गेहूं बुवाई का समय चल रहा है। किसान गेहूं की बुवाई कैसे करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में वीरेंद्र सिंह, कृष्णपाल, गजेंद्र, सोनू, चरण सिंह, राजेंद्र, देवेंद्र भूरिया, यशपाल भैडिया, राजेंद्र बच्ची, विजय तोमर, अजीत आदि रहे।