फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   नहीं लिया रिजेक्ट गन्ना, कलक्ट्रेट पहुंचे किसान

नहीं लिया रिजेक्ट गन्ना, कलक्ट्रेट पहुंचे किसान

Thu, 16 Nov 2017 01:07 AM IST
Updated Thu, 16 Nov 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
नहीं लिया रिजेक्ट गन्ना, कलक्ट्रेट पहुंचे किसान
बागपत। रिजेक्ट प्रजाति का गन्ना तौल केंद्रों पर स्वीकार नहीं किए जाने पर किसान लामबंद होने शुरू हो गए हैं। कलक्ट्रेट में रालोद के बैनर तले किसानों ने धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा गन्ना पर्ची में संशोधन के लिए परेशान किया जा रहा है। दर्जनों गांवों में क्रय केंद्र शुरू नहीं हुआ है।
विज्ञापन

बुधवार को रालोद के बैनर तले बागपत चीनी मिल क्षेत्र के किसान कलक्ट्रेट पहुंचे। डीएम भवानी सिंह खंगारौत को शिकायती पत्र सौंपते हुए बताया कि गन्ने की प्रजाति 48 को मिल ने लेने से इंकार कर दिया है। सैकड़ों बीघा खेतों में गन्ना खड़ा हुआ है। मिल इस प्रजाति के गन्ने को नहीं लेगा तो गेहूं की बुआई से किसान पिछड़ जाएगा। किसानों को सड़क पर उतरने को मजबूर होना पड़ेगा। इसके अलावा दर्जनों गांव ऐसे हैं, जहां पर क्रय केंद्र शुरू नहीं हुआ है। किसानों की पर्चियों में भी संशोधन नहीं किया जा रहा है। मिल द्वारा किसानों को परेशान किया जा रहा है। किसानों ने डीएम से मांग रखी जब तक समस्या का समाधान नहीं हो जाता, तब तक किसी का गन्ना न रोका जाए। डीएम ने जिला गन्नाधिकारी सुशील कुमार, मिल के जनरल मैनेजर, गन्ना सचिव को मौके पर बुलाकर समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिए। आश्वासन दिया गन्ना सचिव लखनऊ से बात करके समस्या का समाधान कराया जाएगा। इसमें रालोद जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रदीप सिंह, मिल के चेयरमैन वीरेंद्र सिंह, जसवीर, विनोद खेड़ा, जगत, जयपाल सिंह, महावीर, राजेंद्र सिंह, सुभाष, तेजपाल सिंह, अरविंद, संजय, कृपाल, डायरेक्टर राममेहर, डायरेक्टर हरपाल सिंह धर्मपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

दूसरी तरफ भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर और गन्ना समिति के चेयरमैन कृष्णपाल के नेतृत्व में किसान कलक्ट्रेट पहुंचे। डीएम भवानी सिंह खंगारौत को शिकायती पत्र सौंपा। अवगत कराया दूसरे जिले के मिलों का क्रय केंद्र लगा दिया गया है जो नियम विरुद्ध हैं। किसान परेशान होंगे। 15 गांव ऐसे हैं, जहां पर सेंटर बदल दिए गए हैं। किसानों कहा बागपत मिल का क्रय केंद्र लगाया जाए। उन्होंने कहा यदि किसानों की समस्या को अनदेखा किया तो सड़क जाम से लेकर कलक्ट्रेट में भट्ठी चढ़ा देंगे। डीएम ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसमें पूर्व ब्लॉक प्रमुख लीलू पहलवान, श्रीपाल डायरेक्टर, प्रवीण प्रधान, चौधरी सुखवीर सिंह, हेम प्रधान, वीरेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने जिला गन्ना अधिकारी सुशील कुमार और चीनी मिल प्रतिनिधियों को अपने कार्यालय में बुलाकर बैठक की। सट्टे और तौल केंद्र की जानकारी ली। डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने कहा गन्ना किसानों की समस्याओं का हर संभव समाधान कराया जाएगा।


रिजेक्ट गन्ने में आधी रह गई रिकवरी
बागपत। डीसीओ सुशील कुमार ने बताया कि रिकवरी कम होने के कारण अभी रिजेक्ट प्रजाति का गन्ना चीनी मिलें नहीं ले रही है। बुधवार को चेकिंग की गई तो सामान्य प्रजाति के गन्ने में 8.16, अगेजी प्रजाति के गन्ने में 9.42 और रिजेक्ट प्रजाति के गन्ने में सिर्फ 5.20 की ही रिकवरी मिली है। डीसीओ ने बताया कि डीएम को भी इस बाबत अवगत करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed