{"_id":"59f389364f1c1bcc538b972b","slug":"121509132598-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलिथीन के प्रयोग पर 4500 रुपये का जुर्माना वसूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलिथीन के प्रयोग पर 4500 रुपये का जुर्माना वसूला
Updated Sat, 28 Oct 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पॉलिथीन के प्रयोग पर 4500 रुपये का जुर्माना वसूला
बड़ौत। एसडीएम के नेतृत्व में नगर में प्रतिबंधित पॉलिथीन विरोधी अभियान चलाया गया। इसमें टीम ने बाजारों में भ्रमण कर पांच दुकानदारों से 4500 रुपये का जुर्माना वसूला। इस कार्रवाई से दुकानदारों में बेचैनी रही।
एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी और नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी विनय कुमार मणि त्रिपाठी ने प्रतिबंधित पॉलिथीन विरोधी अभियान चलाया। उन्होंने सब्जी मंडी, नेहरू रोड़, नया बाजार में प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त की। अभियान में 18 किलो प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त की गई और 5 दुकानदारों से 4500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। उन्होंने कहा कि यह अभियान प्रतिदिन जारी रहेगा। टीम की ओर से चेतावनी दी गई कि यदि आने वाले दिनों में पॉलिथीन का प्रयोग पाया गया तो पांच हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया जाएगा।
इस कार्रवाई के दौरान सफाई एवं खाद्य निरीक्षक पोपीन कुमार, संपत्ति प्रभारी सुनील भारद्वाज, राजस्व निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद, जितेंद्र मलिक और सुंदरपाल सैनी मौजूद रहे।