फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   घट स्थापना कर जलाई अखंड ज्योत

घट स्थापना कर जलाई अखंड ज्योत

Fri, 22 Sep 2017 01:11 AM IST
Updated Fri, 22 Sep 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
घट स्थापना कर जलाई अखंड ज्योत
बागपत। शारदीय नवरात्र के पहले दिन मां भगवती के प्रथम स्वरूप शैल पुत्री की गुड़हल के फूल और पंच मेवा से पूजा की। मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुख शांति के लिए दुर्गा सरस्वती का पाठ किया । मंदिरों में भजन और कीर्तनों से मां का गुणगान किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मां भगवती के पहले रूप नौ स्वरूपों की आराधना की गई। ज्योतिषाचार्य पंडित राज कुमार शास्त्री ने बताया मां भगवती का प्रथम रूप शैल पुत्री है। इनकी पूजा गुड़हल के फूल, पंच मेवा से करने देवी फल देती है। उन्होंने बताया जानकी दास मंदिर में पूजा अर्चना के बाद दुर्गा सरस्वती का पाठ किया । सुख शांति के लिए प्रार्थना की । उन्होंने बताया दुर्गा के रूप सांझी मां को घरों में स्थापित कराया। सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर मां की आराधना की। भजन और कीर्तन कर भगवती का गुणगान किया। शहर के पुरानी तहसील मोहल्ले में माता की चौकी की स्थापना की । इससे पूर्व शहर के मेरठ रोड स्थित शिव मंदिर से शोभायात्रा निकाली । इसमें कीर्तन मंडली ने माता गुणगान किया। धार्मिक गीतों पर श्रद्धालुओं ने नृत्य किया। शौकत मार्केट, गांधी बाजार से होकर शोभा यात्रा पुरानी तहसील मोहल्ले में पहुंची, वहां मंत्रोचार के बाद मां भगवती की चौकी लगाई । नौ दिन तक नित्य नियम पूजा अर्चना होगी। देहात में भी उत्साह का माहौल रहा।
विज्ञापन


नवरात्र शुरू होते ही सर्राफा में बढ़ी चहल-पहल
बागपत। श्राद्ध में शुभ कार्य और खरीददारी नहीं करने की परंपरा है। इस कारण पहले नवरात्र पर स्वर्णकारों की दुकानों पर आभूषण खरीदने के लिए लोग पहुंचे। सराफा संजय वर्मा, कमल वर्मा, राहुल वर्मा ने बताया श्राद्ध के कारण दुकानदारी प्रभावित हो गई थी। ग्राहकों को इंतजार करना पड़ रहा था। प्रथम नवरात्र पर अच्छीखासी आभूषणों की बिक्री हुई है। पहला दिन सही गुजरा। ग्राहकों ने अपनी जरूरत के हिसाब से गहनों की खरीद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहन खरीदे और बुकिंग भी की गई
बागपत। श्राद्ध के कारण वाहनों की खरीद पर भी ब्रेक लग गया है, लेकिन पहले नवरात्र पर ही वाहन खरीदने वालों की संख्या बढ़ गई। अधिकतर लोगों ने वाहन बुक कराए और कई ने डिलीवरी भी ली। एजेंसी के स्वामी विनय वर्मा ने बताया पहले नवरात्र पर जिलेभर में सैकड़ों दुपहिया वाहनों की बिक्री हुई, जबकि बुकिंग भी की गई। पहले नवरात्र और फिर दीवाली तक उम्मीद है कि व्यापार बेहतर होगा।


रेडिमेड की दुकानों भी हुई ग्राहकों से गुलजार
बागपत। श्राद्ध में नया कपड़ा खरीदने को अच्छा नहीं माना जाता, इस वजह से कपड़े के बाजार में भी सन्नाटा पसरा था। पहले नवरात्र पर यहां भी चहल-पहल रही। राहुल शर्मा, सोनू, सन्नी ने बताया पहले नवरात्र पर रेडिमेड कपड़ों की जमकर बिक्री हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed